उत्तराखंड के उधम सिंह नगर के सितारगंज क्षेत्र से एक गजब का मामला सामने आया है। जहां बेटी और दामाद ने मायके वालों को नींद की दवा खिलाकर सुला दिया और घर में रखे नगदी और लाखों के जेवर फरार हो गए। इस मामले में पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुए जांच शुरू कर दी है।
यहां शहर के वार्ड नंबर 5 निवासी कमला पत्नी सुरेश ने पुलिस को शिकायत पत्र देते हुए आरोप लगाया कि उसकी बेटी रखी सक्सेना ने 2019 में राम बहादुर के पुत्र जितेंद्र से विवाह किया था। महिला ने कई बार बेटी को ससुराल में जाकर रहने के लिए बोला। जिसके बाद 24 तारीख की शाम को दामाद जितेंद्र कुमार उनके घर आया, आरोप है कि रात में खाने में बेटी और दामाद ने नींद की गोली मिला दी जिसके बाद उनके घर में अलमारी में रखे ₹55 हजार और एक तोला सोने के झुमके, एक तोला टॉप्स और सोने की चेन और जेवर चुरा लिए।
सुबह उठकर जब उन्होंने घर को देखा तो सारा सामान बिखरा पड़ा था और दामाद और बेटी गायब थे। इसके बाद वह अपने दामाद के घर गई तो अपने जेवर और नगदी मांगे तो बेटी और दामाद धमकी देने लगे, जिसके बाद पुलिस ने महिला की शिकायत के आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



लालकुआं : DM के निर्देश पर RTO ने की ताबड़तोड़ छापेमारी, खनन वाहनों की खुली करतूत
उत्तराखंड: सीएम धामी का बड़ा संदेश, मिट्टी बचाओ-खेती बचाओ, तभी सुरक्षित होगा भविष्य
हल्द्वानी जनसुनवाई में सख्त दिखे दीपक रावत, कई मामलों का मौके पर कराया निस्तारण
उत्तराखंड: कुमार विश्वास और अशोक चक्रधर की मौजूदगी में सीएम धामी का बड़ा संदेश
उत्तराखंड: चलती ट्रेन में हुआ ऐसा हादसा, युवक की मौके पर चली गई जान
उत्तराखंड: 4 इंडियन रैट स्नेक का रेस्क्यू, किसानों का दोस्त माना जाता है यह सांप
ड्यूटी खत्म कर घर जा रही थी नीरजा, रास्ते में हुआ ऐसा हादसा कि मच गया कोहराम
स्वास्थ्य मंत्री के निर्देश के बाद एक्शन, हजारों कर्मचारियों पर असर डाल सकता है यह आदेश
उत्तराखंड में युवती से दरिंदगी के बाद फरार था आरोपी, आखिरकार यहां से दबोचा गया
देहरादून :(बड़ी खबर)अधिकारियों/कर्मचारियों के किये गये समस्त सम्बद्धीकरण आदेश तत्काल प्रभाव से निरस्त 
