हल्द्वानी- नैनीताल जिले में पहाड़ी रास्तों में सफर करने वाले लोगों के लिए खबर है कि जिला आपदा प्रबंधन प्राधिकरण द्वारा दी गई ताजा अपडेट के अनुसार नैनीताल जिले में एक राज्य मार्ग और 14 ग्रामीण मोटर मार्ग बंद है जिनको लगातार जेसीबी से खोलने का प्रयास किया जा रहा है। पिछले दो-तीन दिनों से पहाड़ों में हो रही बरसात की वजह से लगातार और रास्ते बंद हो रहे हैं नैनीताल भवाली राजमार्ग पूरी तरह बंद हो चुका है इसके अलावा कुंडल भोलापुर मार्ग भी बंद है साथ ही ककोड हरीश ताल वाला रोड भी बरसात के चलते बंद है।
जिला आपदा प्रबंधन विभाग के मुताबिक डालकन्या- देप्ता मार्ग, डालकन्या- गोनियारो मार्ग, मलूटी मोटर मार्ग, फतेहपुर- बेलबसानी मोटर मार्ग, भुजियाघाट-सूर्या गांव मोटर मार्ग, भंडारपानी- पाटकोट मोटर मार्ग , बानना मोटर मार्ग, सिलटोना- बजेडी मोटर मार्ग, भौर्षा- पिनरो मोटर मार्ग पूरी तरह बंद है। जिनको जेसीबी द्वारा खोलने का प्रयास किया जा रहा है। इसके अलावा पिछले 24 घंटे में नैनीताल स्नोव्यू इलाके में 35 एमएम हल्द्वानी में 37mm बारिश रिकॉर्ड की गई है जबकि गौला, कोसी और नंधौर नदी में सामान्य जलस्तर चल रहा है।




अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी ‘शुद्धिकरण’ विवाद पर हाईकोर्ट में बड़ा अपडेट, 2 FIR..याचिका निस्तारित
उत्तराखंड: ज्योलीकोट में दूषित पानी से बिगड़े हालात, 2 लोगों की मौत और 250 से अधिक बीमार
उत्तराखंड: सचिवालय में नौकरी का सपना दिखाकर 30 लाख की ठगी! बिहार के युवक को दिया फर्जी नियुक्ति पत्र
उत्तराखंड में आज से शुरू होगी मुख्यमंत्री युवा भविष्य निर्माण योजना, युवाओं को मिलेगी फ्री ऑनलाइन कोचिंग
नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान 
