हल्द्वानी। शहर में बढ़ते अतिक्रमण और हाल ही में व्यापारी के साथ हुई मारपीट की घटना को देखते हुए प्रशासन और नगर निगम की टीम ने सख्त रुख अपनाया। शुक्रवार को सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई के नेतृत्व में बाजार क्षेत्र में अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया गया। इस दौरान सड़कों और फुटपाथों पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों, स्टॉल और दुकानों के आगे रखे सामान को हटाया गया। कार्रवाई के तहत करीब दो ट्रैक्टर सामान जब्त किया गया, जबकि कई व्यापारियों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में अतिक्रमण करने पर कड़ी कार्रवाई होगी।
अभियान के दौरान नगर निगम और पुलिस की टीम ने पूरे बाजार क्षेत्र में सघन निरीक्षण किया और सार्वजनिक स्थानों को अवैध कब्जे से मुक्त कराया। सिटी मजिस्ट्रेट एपी बाजपेई ने कहा कि शहर में अतिक्रमण को किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा और आगे भी ऐसे अभियान जारी रहेंगे। प्रशासन ने साफ किया है कि फुटपाथ और सड़क को अवैध कब्जे से मुक्त करने के लिए नियमित रूप से इस तरह के अभियान चलते रहेंगे।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



कृषि, उद्योग और पर्यटन बनेंगे उत्तराखंड के ग्रोथ ड्राइवर: सीएम धामी
1.11 लाख करोड़ का बजट, विकसित उत्तराखंड की दिशा में बड़ा कदम: सीएम धामी
लालकुआं :(बधाई) बिंदुखत्ता की बेटी मनीषा बनी सेना में लेफ्टिनेंट, परिवार के लिए गर्व के पल
सीएम धामी का ‘SANTULAN’ मॉडल, हर वर्ग के लिए बजट में खास योजनाएं
उत्तराखंड बजट 2026: गरीब युवा किसान महिला सशक्तिकरण के लिए ज्ञान मॉडल
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने निर्देश में एक्टिव हुआ प्रशासन, चलने लगा बुलडोजर
उत्तराखंड: संतुलित वित्तीय प्रबंधन को दर्शाता उत्तराखंड का बजट 2026–27
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के अधिकारियों को निर्देश, जिले में दिखने नहीं चाहिए अवैध होर्डिंग बोर्ड
नैनीताल: जिले में तीन स्थानीय अवकाश घोषित 

