हल्द्वानी : (बड़ी खबर) जेठानी की फर्जी आईडी बना अश्लीलता वायरल की

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

जेठानी की फर्जी आईडी बना अश्लीलता वायरल की

हल्द्वानी। महिला ने अपनी देवरानी के नाम पर फर्जी इंस्टाग्राम आईडी बनाने के बाद उसके वीडियो अश्लील गानों के साथ पोस्ट कर दिए। वीडियो में पीड़ित महिला की बच्ची भी शामिल है। महिला का आरोप है कि देवरानी की इस करतूत में सास का भी हाथ है। पुलिस ने महिला की शिकायत पर कोई संज्ञान नहीं लिया। अब कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है।

ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून में अमित शाह ने राहुल गांधी को लेकर क्या कहा? कांग्रेस पर भी साधा निशाना, पढ़िए पूरा संबोधन

पीड़िता ने कोर्ट में दिए प्रार्थनापत्र में कहा कि गाजियाबाद निवासी देवरानी ने उनके और उनकी नाबालिग पुत्री के नाम से इंस्टाग्राम पर फर्जी आईडी बनाई। इसके बाद उस अश्लील टिप्पणियां और गाने लगाकर वीडियो वायरल कर दी। विरोध पर देवरानी और सास ने मोबाइल पर जान से मारने के साथ ही एक्सीडेंट कराने की धमकी दी। तीन जनवरी को देवरानी ने घर में घुसकर उसके सिर पर ईंट से जानलेवा हमला कर दिया।

यह भी पढ़ें 👉  CM धामी ने दी फिल्म पुरस्कारों को मंजूरी, नरेंद्र सिंह नेगी और हेमंत पांडे को मिलेगा खास सम्मान

पीड़िता का आरोप है कि पुलिस ने कई बार अनुरोध के बाद भी कार्रवाई नहीं की। अंत में उन्हें कोर्ट की शरण लेनी पड़ी। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।

हल्द्वानी। एनसीआरबी के जरिए फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सामग्री अपलोड और शेयर किए जाने की शिकायत दर्ज की गई थी। हल्द्वानी साइबर सेल की मदद से डेटा को पेनड्राइव में ट्रांसफर कर उसका विश्लेषण किया गया। जांच में पाया गया कि फेसबुक पर चाइल्ड पोर्नोग्राफी से संबंधित सात-सात सेकंड के दो आपत्तिजनक वीडियो अपलोड किए गए थे। इलेक्ट्रॉनिक सर्विस प्रोवाइडर से मिले आईपी एड्रेस और तकनीकी विश्लेषण के आधार पर सीडीआर निकाली गई। इस पर संबंधित मोबाइल नंबर हल्द्वानी निवासी हरिमोहन के नाम पर रजिस्टर्ड पाया गया। एसएचओ विजय मेहता ने बताया कि आईटी एक्ट के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है

यह भी पढ़ें 👉  अग्निवीर योजना खत्म कर सेना में नियमित भर्ती बहाल करे केंद्र, यशपाल आर्य ने उठाई मांग

ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें