- हल्द्वानी – हल्द्वानी में हत्या से सनसनी, पति ने अपनी दूसरी पत्नी की हत्या
हल्द्वानी – हल्द्वानी के थाना वनभूलपुरा में एक चावल व्यापारी ने अपनी दूसरी पत्नी की बेरहमी से गला रेतकर हत्या कर दी। बताया गया है कि हत्या की ये वारदात शनिवार शाम साढ़े आठ बजे के आसपास की है। महिला ने ढाई साल पहले चार बच्चों को छोड़ आरोपी से दूसरी शादी की थी गोपाल मंदिर वनभूलपुरा के पास रहने वाला यूनुस पुत्र बेरा मलिक चावल का थोक व्यापारी है।
जानकारी के मुताबिक, यूनुस पहले से शादीशुदा था। ढाई साल पहले उसने बिहार के बेतिया की रहने वाली 40 साल की सीमा से शादी कर ली थी। सीमा ने पहले पति शाहदब पुत्र नजाकत हुसैन निवासी लाइन नम्बर 18 वनभूलपुरा को तलाक देकर यूनुस के साथ शादी की थी। सीमा के चार बच्चे थे, जो ज्यादातर अपने दादा-दादी के साथ रहते थे। बीते छह माह से यूनुस और सीमा चैनल गेट इंद्रानगर, छोटी रोड के पास किराए के कमरे में रहते थे।
बताते हैं कि दोनों के बीच आए दिन विवाद होता रहता था। शनिवार को जब सीमा घर में अकेली थी तो इस दौरान भी दोनों के बीच विवाद हुआ। आरोप है कि यूनुस ने सब्जी काटने वाले चाकू से सीमा का गला रेत दिया। हत्या के बाद आरोपी फरार हो गया है। आरोपी की धरपकड़ को पुलिस लगाई गई हैं। हत्या के कारणों का भी पता लगाया जा रहा है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
