हल्द्वानी : (बड़ी खबर) हल्द्वानी- कालाढूंगी- रामनगर मार्ग को लेकर PWD ने दी UPDATE

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी : दिनांक 30.07.2024 की रात्रि को हुई अतिवृष्टि के फलस्वरूप रामनगर-कालाढूंगी राज्य सं0-41 (रामनगर – कालाढूंगी- हल्द्वानी- काठगोदाम- चोरगलिया- सितारगंज- बिज्टी) के कि०मी० 36 चकलुवा में निहाल नाले के अत्यधिक वेग के कारण पुलिया पूर्ण रूप से ध्वस्त हो गयी है। ध्वस्त होने के उपरान्त बडे वाहनों यथा बस, डम्पर आदि का आवागमन बन्द हो गया था। छोटे वाहनो के लिये चकलुवा ग्रामीण मार्ग से आवागमन कराया जा रहा है। निहाल नाले के डाउनस्ट्रीम एवं मार्ग के सामानान्तर अस्थाई तौर पर डाईवर्जन का कार्य पूर्ण कर लिया गया है, जिसमें बस, डम्पर, कार इत्यादि वाहनों का आवागमन आज दिनांक 01.08.2024 से प्रारम्भ कर दिया गया है।

विभाग द्वारा क्षतिग्रस्त पुलिया के स्थान पर 100 फीट का वैली ब्रिज का प्रथम चरण का कार्य आरम्भ कर दिया गया है, जो कि सम्भवतः 15 दिन के भीतर निर्मित कर यातायात को पूर्ण रूप से सुचारू कर दिया जायेगा।

रामनगर की ओर से आने वाले वाहन चकलुवा मार्ग के सामानान्तर अस्थाई तौर पर डाईवर्जन होते हुए हल्द्वानी को प्रस्थान करेंगे एवं हल्द्वानी की ओर से आने वाले वाहन शीशम गेट से ग्राम विदरामपुर-रामपुर ग्रामीण मार्ग होते हुए चकलुवा ब्रिज पर आयेंगे एवं कालाढूंगी की ओर प्रस्थान करेंगे।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड की सरकारी जमीनों को लेकर कांग्रेस का हल्लाबोल, HMT रानीबाग में धरने पर बैठे नेता
ADVERTISEMENTSAd
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें