हल्द्वानी। मंडी प्रशासन की कथित जनविरोधी नीतियों और लंबित मांगों को लेकर बरेली रोड स्थित नवीन मंडी परिसर में गुरुवार को व्यापारी संगठनों का आक्रोश दिखाई दिया। आलू फल आढ़ती व्यापारी एसोसिएशन और मर्चेंट एसोसिएशन गल्ला मंडी के संयुक्त आह्वान पर बड़ी संख्या में व्यापारियों ने प्रदर्शन करते हुए मंडी व्यवस्था को अव्यवस्थित और व्यापार के लिए घातक बताया। व्यापारियों का कहना है कि मंडी परिसर में अनावश्यक निर्माण से जाम की स्थिति बनी रहती है, जिससे किसानों के कृषि उत्पाद समय पर गंतव्य तक नहीं पहुंच पा रहे हैं। उन्होंने मंडी में दुकानों और गोदामों के निर्माण पर रोक, लंबित लीज-रेंट और गोदाम किराये की वसूली, लाइसेंस प्रक्रिया को सरल बनाने, फुटकर व्यवसायियों को अन्यत्र स्थानांतरित करने और प्रवेश-निकास व्यवस्था को सुचारु करने की मांग उठाई। साथ ही लगभग 40 वर्ष पुरानी जर्जर दुकानों के पुनर्निर्माण और ऊपरी मंजिल की अनुमति, दुकान-विहीन लाइसेंसधारियों के लिए नई मंडी या बाईपास क्षेत्र में दुकानों के आवंटन की भी मांग रखी गई।
प्रदर्शन की सूचना पर नवीन मंडी हल्द्वानी के सभापति एवं सिटी मजिस्ट्रेट गोपाल सिंह चौहान, भाजपा प्रदेश महामंत्री तरुण बंसल, और भाजपा जिला अध्यक्ष प्रताप बिष्ट मौके पर पहुंचे और व्यापारियों से वार्ता की।प्रतिनिधियों ने व्यापारियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं को लेकर मुख्यमंत्री से 15 दिनों के भीतर मुलाकात कर समाधान का प्रयास किया जाएगा। इस आश्वासन के बाद व्यापारियों ने अपना धरना फिलहाल 15 दिन के लिए स्थगित करने और पुनः व्यापार शुरू करने की घोषणा की। इस दौरान व्यापारियों ने मंडी विवरण बोर्ड के अध्यक्ष अनिल कपूर डब्बू को हटाने की मांग भी जोरदार ढंग से उठाई। प्रदर्शन के चलते कुछ समय के लिए मंडी क्षेत्र में तनाव का माहौल रहा, हालांकि वार्ता के बाद स्थिति सामान्य हो गई। अब सभी की निगाहें आगामी 15 दिनों में होने वाली कार्रवाई और शासन स्तर पर लिए जाने वाले फैसलों पर टिकी हैं।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां रिश्वत लेते पकड़ा गया भ्रष्टाचारी ASI, SSP ने भी लिया एक्शन
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा रेलवे अतिक्रमण में सुप्रीम कोर्ट नें कहा…
देहरादून :(बधाई) एसपी (ट्रैफिक ) लोकजीत सिंह के नेतृत्व में देहरादून ट्रैफिक पुलिस की पहल बनी सुशासन का उत्कृष्ट उदाहरण
2027 की तैयारी में जुटी भाजपा, हल्द्वानी में बड़ा प्रशिक्षण अभियान
उत्तराखंड : 1.20 लाख की मांग, 20 हजार लेते ही धरा गया GST कर्मचारी
उत्तराखंड :(बड़ी खबर) जीएसटी कार्यालय पर विजिलेंस की छापेमारी, डाटा एंट्री ऑपरेटर रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड में 18.50% बिजली दर बढ़ाने का प्रस्ताव, किसानों-उद्योगों का फूटा गुस्सा
उत्तराखंड में हनी मिशन को रफ्तार, किसानों की आय बढ़ाने की बड़ी तैयारी
हल्द्वानी : अब इस अस्पताल को मिली बम से उड़ाने की धमकी
उत्तराखंड : यहाँ अस्पताल पर गिरी गाज, लाइसेंस निलंबित, जुर्माना भी लगा 
