डोईवाला: देहरादून जिले के डोईवाला के लालतप्पड़ के पास उस वक्त हड़कंप मच गया जब एक चलती रोडवेज बस में अचानक आग लग गई। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और बस पूरी तरह अपनी चपेट में आ गई। बस में सवार यात्रियों में चीख-पुकार मच गई…..लेकिन गनीमत रही कि सभी यात्री समय रहते सुरक्षित बाहर निकल गए।
बताया जा रहा है कि बस में चालक समेत कुल 15 यात्री सवार थे। यह बस उत्तराखंड के लोहाघाट से देहरादून की ओर आ रही थी। स्थानीय लोगों ने बस में आग लगने की सूचना तुरंत दमकल विभाग को दी। मौके पर पहुंचे फायर ब्रिगेड के कर्मचारी आग पर काबू पाने में जुट गए…लेकिन आग इतनी तेज थी कि बस पूरी तरह जल गई।

पूर्व उप ग्राम प्रधान माजरी ग्रांट रामचंद्र ने बताया कि यह घटना सुबह 4 बजे के लगभग हुई। अचानक बस में आग लगने से अफरा-तफरी मच गई….लेकिन यात्रियों ने सुरक्षित तरीके से बस से बाहर निकलकर अपनी जान बचाई।
यह घटना याद दिलाती है कि हाल ही में दिसंबर 2025 में देहरादून के पटेल नगर कोतवाली क्षेत्र में भी एक निजी बस में आग लग गई थी। उस समय बस में तमिलनाडु के करीब 40 छात्र सवार थे। जैसे ही बस सेंट ज्यूड चौक पहुंची….इंजन से धुआं उठने लगा। बस चालक ने तुरंत वाहन सड़क किनारे खड़ा किया और सभी छात्रों को सुरक्षित बाहर निकाला गया।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : त्योहारों से पहले हल्द्वानी बाजार में अतिक्रमण पर सख्ती की तैयारी, फिर होगी मुनादी
उत्तराखंड : यहां भालू का आतंक, एक ही परिवार के चार लोगों पर हमला
उत्तराखंड: निजी स्कूलों में विकास शुल्क पर शासन सख्त, कार्रवाई के निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) इस विभाग में बड़े स्तर पर भर्ती की तैयारी
देहरादून : ये कर्मचारी 16 को करेंगे सचिवालय का घेराव
नैनीताल में 13 अक्टूबर से बिजली कटौती का शेड्यूल जारी
देहरादून : डॉ. ढाल सिंह बिसेन उत्तराखण्ड के राज्यपाल नियुक्त
हल्द्वानी में 25 लाख से बनेगा जन मिलन केंद्र, विधायक सुमित हृदयेश ने किया शिलान्यास
उत्तराखंड: SIR को लेकर कांग्रेस पर बरसे प्रताप बिष्ट, बोले- आरोप लगाने के बजाय प्रमाण दें
धामी सरकार के फैसले से अग्निवीरों को फायदा, कर्नल अजय कोठियाल ने सीएम धामी का जताया आभार 
