हल्द्वानी : मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार द्वारा 15 अक्टूबर तक सड़कों को गड्ढा मुक्त करने हेतु दिए गए निर्देशों के क्रम में लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्ग खंड, हल्द्वानी द्वारा किलोमीटर 106 से किलोमीटर 92 किलोमीटर ( जॉलीकोट से भीमताल तिराहा) तक पैच वर्क का कार्य प्रारंभ कर दिया गया है।
उक्त कार्य को शीघ्रता से पूर्ण कराए जाने हेतु जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा भी अधिशासी अभियंता लोक निर्माण विभाग राष्ट्रीय राजमार्गखंड हल्द्वानी को पूर्व से निर्देशित किया गया था, जिलाधिकारी नैनीताल के निर्देशों के क्रम में आज पैच वर्क का कार्य प्रारंभ किया गया है, पैच वर्क के निरीक्षण एवं गुणवत्ता परीक्षण हेतु ए पी बाजपेयी, नगर मजिस्ट्रेट हल्द्वानी द्वारा सहायक अभियंता रमेश चंद्र पांडे के साथ गतिमान कार्य का निरीक्षण किया गया, निरीक्षण के दौरान कार्य को शीघ्रता से इस सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश दिए गए हैं । उक्त राष्ट्रीय राजमार्ग जनपद नैनीताल के साथ-साथ कुमाऊं का मुख्य राजमार्ग होने के कारण नरीमन चौराहे से लेकर भीमताल मोड़ तक सड़क की सतह को सुधारने हेतु रिलेइंग का कार्य भी स्वीकृत हो चुका है, जिस हेतु 110 लाख रुपए की धनराशि शासन द्वारा स्वीकृत की जा चुकी है। नगर मजिस्ट्रेट द्वारा उक्त कार्य भी तत्काल प्रारंभ करते हुए सप्ताह के अंत तक पूर्ण करने के निर्देश अधिशासी अभियंता राष्ट्रीय राजमार्गखंड लोक निर्माण हल्द्वानी को दिए गए।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) निगम में आधार सेंटर का शुभारंभ, UCC के भी बनेगे सर्टिफिकेट
अल्मोड़ा: प्रसिद्ध लोकगायक दीवान कनवाल का निधन, शोक की लहर
रामनगर : राहुल सिंह दरम्वाल कर सकते हैं नई परी की शुरुआत
उत्तराखंड : (गजब )एक ही भूमि को फर्जीवाड़े से दो बार बेचा, दंपति पर केस
उत्तराखंड : देवभूमि की बेटी ने बढ़ाया मान: हेमा बनीं लेफ्टिनेंट कर्नल
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी पर छापा! अवैध रिफिलिंग का भंडाफोड़, सिलेंडर-उपकरण बरामद
पहली बार हुआ ऐसा! CM धामी ने 200 अग्निवीरों के साथ किया सीधा संवाद
उत्तराखंड में हर परिवार को मिलेगी “देवभूमि परिवार आईडी”, विधानसभा में पेश हुआ बड़ा विधेयक
उत्तराखंड:(बधाई) किसान का बेटा भारतीय सेना में बना अफसर
नैनीताल :(बड़ी खबर) जिले में DM के निर्देश गैस की कालाबाजारी पर मारे ताबड़तोड़ छापे 

