हल्द्वानी: उत्तराखण्ड में फर्जी दस्तावेजों के माध्यम से स्थाई निवास प्रमाण पत्र बनवाकर डेमोग्राफी चेंज का प्रयास करने वाले गिरोह का पुलिस ने खुलासा कर दिया है। इस गंभीर प्रकरण में पुलिस ने तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है।
मामला दर्ज
14 नवंबर 2025 को तहसीलदार हल्द्वानी कुलदीप पाण्डे की तहरीर पर थाना हाजा में मुकदमा संख्या 259/2025 पंजीकृत किया गया। मामले में धारा 316(5)/318(4)/336(3)/338/61(2) BNS के प्रावधान लगाए गए।
वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देश पर नैनीताल पुलिस ने तेजी से कार्रवाई करते हुए मामले में शामिल आरोपियों को हिरासत में लिया।
गिरफ्तार आरोपी
मो. फैजान पुत्र फुरकान निवासी गोपाल मंदिर के पास, नई बस्ती, बनभूलपुरा
रईस अहमद पुत्र अब्दुल हमीद, वार्ड 26 नई बस्ती, आस्ताना मस्जिद के पास, बनभूलपुरा
दिनेश सिंह दासपा पुत्र गोकरण सिंह, निवासी धामीपुरा (मुनस्यारी), हाल- सरकारी क्वार्टर हाईडिल गेट काठगोदाम, पद– T.G. Second, विद्युत विभाग
पूछताछ में बड़े खुलासे
🔹 मो. फैजान – फर्जी प्रमाण पत्रों का मास्टरमाइंड
फैजान ने स्वीकार किया कि उसने रईस अहमद के नाम से फर्जी स्थाई निवास प्रमाण पत्र तैयार कराया।
आरोपी ने अन्य लोगों के दस्तावेजों का दुरुपयोग कर कई प्रमाण पत्र तैयार करने की भी बात कबूली।
रईस अहमद – आर्थिक लाभ देकर बनवाया फर्जी प्रमाण पत्र
रईस ने माना कि उसने गलत दस्तावेज देकर फर्जी स्थाई निवास बनवाया।
इस फर्जी प्रमाण पत्र का उपयोग कर उसने अपना मैरिज सर्टिफिकेट भी बनवाया।
🔹 दिनेश सिंह दासपा – बिजली विभाग का कर्मचारी भी शामिल
UPCL तिकोनिया कार्यालय में तैनात दिनेश ने माना कि वह फैजान को
15 वर्ष पुराने बिजली कनेक्शन की जानकारी और स्टाम्पयुक्त बिलों की कॉपियां उपलब्ध कराता था।
प्रति बिल ₹500/- लेने की बात स्वीकार की।
ये दस्तावेज फर्जी प्रमाण पत्र तैयार करने में इस्तेमाल होते थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले
उत्तराखंड: रेखा आर्या-गिरधारी लाल विवाद पर सीएम धामी का बयान, बोले- 22 साल साथ रहे तो अब आरोप क्यों?
उत्तराखंड में 23 अक्टूबर से EVM की जांच, 12 नवंबर से मतदाता सूची में नाम जुड़वाने का अभियान
मदरसों में हिंदी-अंग्रेजी के साथ धार्मिक शिक्षा भी, धामी सरकार ने तय किए नया सिलेबस
अब AI भी बोलेगा उत्तराखंड की बोली! CM धामी ने लॉन्च किया खास पोर्टल
मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम
पिथौरागढ़ की महिला बुनकरों का हुनर देखिए, ऊनी कालीनों पर उकेरी पीएम मोदी और सीएम धामी की तस्वीर 
