हल्द्वानी नैनीताल मार्ग पर अनधिकृत वाहनों को हटाये जाने हेतु बैठक का आयोजन
जिलाधिकारी नैनीताल द्वारा दिये गये निर्देशों के क्रम में हल्द्वानी नैनीताल रोड में काठगोदाम से नरीमन चौराहा तक सड़क किनारे खड़े होने वाले अनधिकृत वाहनों को हटाये जाने हेतु दिनांक 07.08.2024 को सम्भागीय परिवहन कार्यालय हल्द्वानी में एक बैठक का आयोजन किया गया जिसमें सम्भागीय परिवहन अधिकारी प्रवर्तन हल्द्वानी, सिटी मजिस्ट्रेट हल्द्वानी के अतिरिक्त के०एम०ओ०यू० लि० से श्री हिम्मत सिंह नयाल, अधिशासी निदेशक एवं श्री सुरेश सिंह उसीला, चेयरमैन, सेन्ट तेरेसा स्कूल हल्द्वानी से श्री इन्दर सिंह कार्की, निर्मला कॉन्वेन्ट स्कूल हल्द्वानी से जैक्सन मसी तथा सेन्ट्रल बस ट्रान्सपोर्ट से श्री विक्रम सिंह नेगी तथा श्री नन्दन सिंह बोरा, एवं बन्सल ट्रान्सपोर्ट से श्री राजीव कुमार अग्रवाल द्वारा प्रतिभाग किया गया।
बैठक में सभी सम्बन्धितों को अवगत कराया गया कि हल्द्वानी नैनीताल रोड में काठगोदाम से नरीमन चौराहा तक दोनो ओर बड़ी संख्या में प्राईवेट बस, स्कूल बस, केमू बस खड़ी रहती हैं जिस कारण आये दिन उक्त मार्ग पर जाम की स्थिति बनी रहती है साथ ही दुर्घटनाओं की सम्भावना भी बनी रहती है.उक्त स्थान पर पार्किंग करना पूरी तरह अनधिकृत है।
अतः सभी सम्बन्धित वाहन स्वामी अपने अपने वाहनों को उक्त स्थान से हटाया जाना सुनिश्चित करें। बैठक में वाहन प्रतिनिधियों द्वारा अपने वाहनों को अन्यत्र पार्क किये जाने हेतु उपयुक्त स्थान की तलाश करने हेतु एक सप्ताह का समय प्रदान करने का अनुरोध किया गया। जिस पर वाहन स्वामियों को एक सप्ताह का समय प्रदान करते हुये अवगत कराया गया कि एक सप्ताह के पश्चात् यदि उक्त स्थान पर पुनः वाहन खड़ा पाया जाता है तो नियमानुसार कठोर वैधानिक कार्यवाही की जायेगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : पति ने पत्नी-बेटे पर धारदार हथियार से किया हमला, फिर खुद की भी दे दी जान
देहरादून :(बड़ी खबर) नवोदय विद्यालय की प्रवेश परीक्षा इस तारीख़ पर
हल्द्वानी : रेट्रो साइलेंसर पर हुए विवाद में युवक को मारा चाकू, आक्रोशित लोगों ने कोतवाली का किया घेराव
उत्तराखंड को 1129 करोड़ की सौगात, गृहमंत्री अमित शाह ने पुलिस, आपदा और गंगा कॉरिडोर से जुड़ी परियोजनाओं की रखी नींव
उत्तराखंड: हरिद्वार में केंद्रीय गृहमंत्री Amit Shah ने किया राज्यस्तरीय प्रदर्शनी का उद्घाटन
उत्तराखंड : जोशीमठ की गार्गी उनियाल ने भारतीय वायु सेना (IAF) में अधिकारी बनकर किया कीर्तिमान स्थापित
उत्तराखंड : बदबू से खुला मौत का राज़, पत्नी-बेटे के सड़े शव मिले, पति फरार
हल्द्वानी : लालकुआं गौला गेट पर संयुक्त टीम की बड़ी कार्रवाई, ओवरलोडिंग पर शिकंजा
हल्द्वानी : डॉ दिशा तिवारी का हल्द्वानी में हुआ स्वागत
उत्तराखंड: UPSC में पहाड़ के युवाओं ने लहराया परचम, देखें उत्तराखंड के युवाओं की पूरी लिस्ट 

