हल्द्वानी: हल्द्वानी में पिछले 48 घंटे से हो रही मूसलाधार बरसात से जहां एक और आम जनजीवन पूरी तरह अस्त व्यस्त हो गया है तो वहीं पर्वतीय क्षेत्रों से लेकर मैदानी क्षेत्रों तक कई मार्ग बंद हो गए हैं इस मूसलाधार बारिश की वजह से नदी नाले नहर सभी उफान पर चल रहे हैं। प्रशासन लगातार नदियों के किनारे रह रहे लोगों को सतर्क रखने की अपील कर रहा है इसके अलावा काठगोदाम और लालकुआं क्षेत्र में कई लोगों को आपदा राहत कैंप में ठहराया गया है।
जिले की गौला कोसी और नंधौर नदी खतरे के निशान से ऊपर बह रही हैं। हल्द्वानी चोर गलिया रोड शेरनाला आने से बंद हो गया है। इसके अलावा नैनीताल रोड पर भी कई जगह मालवा गिरा है जबकि अल्मोड़ा और नैनीताल हाईवे क्वारब के पास मालवा आने से बंद हो गया है इसी प्रकार मैदानी इलाकों में भी नदियों के भू कटाव से किसानों के सामने संकट पैदा हुआ है अपर जिला अधिकारी विवेक राय का कहना है कि आवश्यक होने पर ही पर्वतीय इलाके की यात्रा करें और घर से बाहर निकले इसके अलावा नदी के तटवर्ती इलाकों के लोगों से भी दूर रहने की अपील की जा रही है साथ ही प्रशासन को 24 घंटे एक्टिव मोड में किया गया है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) राष्ट्रीय पैरा खिलाड़ी भुवन गुणवंत ने एक बार फिर लहराया परचम
हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित
देहरादून: 32 बेसिक शिक्षकों की एलटी कैडर में पदोन्नति
Uttrakhand: प्रशासनिक फेरबदल, कई जिलों में बदले निरीक्षक
हल्द्वानी : हल्द्वानी से लापता हुए 3 स्कूली छात्र
उत्तराखंड खनन विभाग को मिला गोल्ड अवॉर्ड
उत्तराखंड: 25 हजार की घूस लेते पकड़ा गया फारेस्टर, सतर्कता टीम का बड़ा एक्शन
उत्तराखंड: जनता की शिकायतों पर सख्त आयुक्त, तुरंत कार्रवाई के दिए निर्देश
रुद्रपुर :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं रिद्धिम अग्रवाल का “मिशन संवाद” हो रहा सफल
सीएम धामी के एक के बाद एक बड़े फैसले, उत्तराखंड में विकास की रफ्तार हुई तेज 

