हल्द्वानी : हल्द्वानी में प्रशासन ने बैंक्विट हॉल डीजे बारात संबंधित सभी कार्यों में काम करने वाले लोगों के साथ बैठक करते हुए आने वाले 12 सीजन के लिए कई नियम और मानक तय किए हैं जिसमें बैंक्विट हॉल स्वामी को शादी तथा अन्य समारोह की बुकिंग की सूचना निर्धारित प्रारूप पर अनिवार्य रूप से संबंधित थाने को देनी होगी।
बारात शुरू करने का स्थान (जनवासा) बैंक्विट हॉल से 500 मीटर की परिधि से अधिक दूरी पर ना हो।
बैंक्विट हॉल के एंट्री गेट पर बारात के आगमन के समय प्रायः लगाए जाने वाले रिबन को गेट पर न लगाकर बैंकेट हॉल के कॉरिडोर में अंदर उस दूरी पर लगायें जिससे बारात सड़क पर न खड़ी हो, ताकि ट्रैफिक जाम न हो।
रात्रि 10:00 बजे के पश्चात बारात में बैंड का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा
बारात में बैंड के साथ साउंड ट्रॉली का प्रयोग रूप से प्रतिबंध होगा।
रात्रि 10:00 बजे के पश्चात प्रातः 6 बजे तक सभी प्रकार के आयोजनों में डीजे, ढोल तथा पहाड़ी बैंड (छोलिया) इत्यादि का प्रयोग पूर्ण रूप से प्रतिबंधित होगा।
प्रत्येक बैंक्विट हॉल में संपूर्ण क्षेत्र को पार्किंग सहित सीसीटीवी कवरेज से कवर किया जाना आवश्यक होगा तथा पूरे परिसर एवं पार्किंग में प्रकाश व्यवस्था हेतु पर्याप्त लाइट लगाई जानी आवश्यक होगी।
बैंक्विट हॉल स्वामी, कैटरिंग एवं बैंड वालों आदि को अपने कर्मचारियों का पुलिस सत्यापन कराना आवश्यक होगा।
कैटरिंग कार्य करने वाले प्रत्येक व्यक्ति, बैंक्विट हॉल को फ़ूड सेफ्टी विभाग से कैटरिंग लाइसेंस लिया जाना अनिवार्य होगा।
बैंकट हॉल स्वामी एवं कैटरिंग करने वाले तथा बैंड वाले बालश्रम का प्रयोग नहीं करेंगे।
विवाह एवं अन्य समारोह में हर्ष फायरिंग प्रतिबंधित होगी।
विवाह समारोह एवं अन्य आयोजनों में अधिकतम रात्रि 12 तक ही भोजन परोसा जाएगा।
बैंक्विट हॉल स्वामी कूड़े का नगर निगम के माध्यम से विधिवत निस्तारण करना सुनिश्चित करेंगे।
बैंक्विट हॉल स्वामी को अग्निशमन विभाग के मानकों का पालन करना अनिवार्य होगा।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



ड्रैगन फ्रूट से कीवी तक…अब बदलने वाली है उत्तराखंड के किसानों की किस्मत!
केंद्र से उत्तराखण्ड को मिली 125 करोड़ की प्रोत्साहन राशि
हल्द्वानी: अतिक्रमण पर जल्द चलेगा बड़ा अभियान, ये है प्लान
हल्द्वानी : केपीएल में अब भिड़ेंगी पिथौरागढ़ वर्सेस नैनीताल
हल्द्वानी: सड़क चौड़ीकरण कार्य को गति देने के निर्देश, मंडी पुलिस चौकी शिफ्टिंग की प्रक्रिया तेज
उत्तराखण्ड में वोटर लिस्ट अपडेट की तैयारी, जिलाधिकारियों को निर्देश
उत्तराखंड : भवाली बाईपास और कैंचीधाम प्रोजेक्ट का सांसद अजय भट्ट ने किया निरीक्षण
देहरादून :(बड़ी खबर) myScheme पोर्टल पर योजनाओं की जानकारी अब एक क्लिक पर
उत्तराखंड: शादी से लौट रहा परिवार हादसे का शिकार, युवक की मौत से मचा कोहराम
उत्तराखंड: यहाँ आबादी क्षेत्र में हाथी ने मचाया उत्पाद, खड़ी स्कूटी को उठाकर पटका 
