- हल्द्वानी : (बड़ी खबर) नगर निगम की गौशाला राम भरोसे, हाथी तोड़ गए दीवार, जानवर आने लगे बाहर
हल्द्वानी : हल्द्वानी नगर निगम द्वारा गंगापुर कबड़वाल में बनाई गई गौशाला पूरी तरह राम भरोसे है इसका ताजा उदाहरण तब देखने को मिला जब 2 दिन पूर्व हाथियों ने कई स्थानों पर गौशाला की दीवार गिरा दी लेकिन दो दिन भी जाने के बाद भी गौशाला की दीवार नहीं बनाई गई, लिहाजा अब आवारा जानवर गौशाला से बाहर आकर ग्रामीणों की फसल को निशाना बनाने लगे हैं। लेकिन कोई इसकी सुध लेने को तैयार नहीं।
नगर निगम ने इस गौशाला में कई इलाकों से निराश्रित गोवंश लाकर रख तो दिए लेकिन अब गांव वालों को इनका खतरा सताने लगा है। ग्रामीणों का कहना है कि अगर ऐसा ही चला रहा तो वह दिन -दूर नहीं जब यह गौशाला गांव वालों के लिए अभिशाप बन जाएगी। क्योंकि इसकी देखरेख के मामले में नगर निगम की मॉनिटरिंग शून्य है। जानवरों की जिम्मेदारी एक संस्था को दी गई है। लेकिन सुरक्षा और व्यवस्था कौन तय करेगा यह राम भरोसे है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी
लालकुआं: प्रशासन की पहल, घर-घर पहुंची रसोई गैस, लोगों ने जताया आभार
हल्द्वानी : आदेश के बावजूद सिलेंडरों लेने गैस गोदाम में लगी भीड़, मौके पर एसडीएम तहसीलदार और थाना प्रभारी…
उत्तराखंड: सल्ट में दर्दनाक सड़क हादसा, कार 60 मीटर गहरी खाई में गिरी -पीएनबी के हेड कैशियर की मौत
हल्द्वानी: मुखानी क्षेत्र की लाखों की चोरी का पुलिस ने किया खुलासा, आरोपी गिरफ्तार
हल्द्वानी : पंद्रहवें किताब कौतिक की तैयारियां पूरी, उत्थान मंच मैदान में उपलब्ध रहेंगी लगभग 80 हजार किताबें
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज 
