हल्द्वानी : यू.यू.एस.डी.ए. द्वारा हल्द्वानी शहर में पेयजल एवं सीवर के कार्यों के दौरान खोदी गई सडकों के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी तीन दिनों के भीतर स्पष्ट निरिक्षण कर फोटोग्राफ सहित आख्या देना सुनिश्चित करें। आयुक्त
आयुक्त/ सचिव मा. मुख्यमंत्री दीपक रावत ने कहा कि हल्द्वानी शहर में उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी (यूयूएसडीए) द्वारा पेयजल एवं सीवर के कार्यों को सम्पादित किये जाने हेतु काफी स्थानों पर सड़कों को खोदा गया है। इस सम्बन्ध में संज्ञान में आया कि खुदी हुई सड़कों को तत्काल नही भरा जा रहा है। उन्होंने बताया कि कार्य के दौरान खोदे हुये स्थानों को तत्काल भरने के कार्यदायी संस्था को स्पष्ट निर्देश दिये गये थे।
उन्होंने कहा कि 23 मई को समीक्षा बैठक में परियोजना निदेशक उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा बताया गया कि हल्द्वानी शहर में किये जा रहे कार्यों में कहीं पर भी सड़कैं खुदी हुई नही हैं।
आयुक्त ने उत्तराखंड शहरी क्षेत्र विकास एजेंसी के द्वारा किये जा रहे कार्याें के निरीक्षण के लिए नगर आयुक्त नगर निगम, नगर मजिस्ट्रेट एवं उपजिलाधिकारी हल्द्वानी को निर्देश दिये हैं कि शहर में (यूयूएसडीए) के द्वारा किये जा रहे कार्याे का अपने-अपने क्षेत्र निर्धारित कर तीन दिवस के अन्तर्गत फोटोग्राफ्स के साथ स्पष्ट आख्या देना सुनिश्चित करें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 
