- विधायक सुमित हृदयेश ने आवास विकास, सुभाष नगर पहुँचकर 140 प्रभावित परिवारों से की मुलाकात, भरोसा दिलाया—“इस अन्यायपूर्ण कार्रवाई के खिलाफ मैं पूरी मजबूती से आपके साथ हूँ”
हल्द्वानी विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आवास विकास, सुभाष नगर में प्रशासन द्वारा 140 घरों को अतिक्रमण घोषित कर उन्हें ध्वस्त करने का जो नोटिस जारी किया गया है, उसे हल्द्वानी विधायक श्री सुमित हृदयेश ने “अमानवीय और प्रशासनिक असंवेदनशीलता का प्रतीक” बताया है।
विधायक सुमित हृदयेश ने आज स्वयं मौके पर पहुँचकर स्थानीय निवासियों से मुलाकात की, उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना और उन्हें आश्वस्त किया कि यह लड़ाई वह अकेले नहीं लड़ रहे हैं। वर्षों से बसे इन परिवारों को एक झटके में बेघर करने का प्रयास न केवल अन्यायपूर्ण है, बल्कि यह सरकार के जनविरोधी रवैये को भी दर्शाता है।
हल्द्वानी विधायक ने इस विषय को लेकर संबंधित अधिकारियों से फ़ोन पर वार्ता की और उन्हें निवासियों की स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में प्रशासन से माँग की कि इस नोटिस को तुरंत निरस्त किया जाए और मानवीय आधार पर इन परिवारों के साथ न्याय सुनिश्चित किया जाए।
सुमित हृदयेश ने कहा, “यह सिर्फ दीवारों और छतों की नहीं, बल्कि इंसानियत, सम्मान और जीवन की लड़ाई है। मैं अपने क्षेत्र की जनता के हर अधिकार की रक्षा के लिए हर मंच पर उनकी आवाज़ सड़क से लेकर सदन तक पुरज़ोर तरीक़े से उठाऊँगा।
इस दौरान गोपाल भट्ट, गुरुप्रीत प्रिंस, हर्षित भट्ट, सुरेश किरौला, धीरज जोशी, तरुण सुयाल, जगमोहन सिंह, प्रकाश कन्याल, कमल कालाकोटि, अर्जुन सिंह, प्रिंस आहूजा, हरबंस सिंह, मधुकर बनौला, देवकी देवी, हेमा जोशी, तारा जोशी, नीमा, प्रेमा रावत सहित अन्य लोग मौजूद रहे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तरकाशी: भीषण सड़क हादसा: नदी में गिरी इनोवा कार, चार लोगों की मौत, एक गंभीर
देहरादून: भीषण सड़क हादसा: कार पर पलटा कंटेनर, चार लोगों की दर्दनाक मौत
देहरादून : लिपिक और कनिष्ठ सहायक भर्ती की लिखित परीक्षा स्थगित
उत्तराखंड: पूर्व सभासद एवं अधिवक्ता धीरेंद्र परिहार हत्याकांड का खुलासा, महिला समेत दो गिरफ्तार
देहरादून: उपनल संविदा कर्मचारियों को भी मिलेगा दिवाली बोनस, संगठन ने उठाई ये मांग
उत्तराखंड: पौड़ी में विजिलेंस की बड़ी कार्रवाई, रिश्वत लेते अग्निशमन अधिकारी गिरफ्तार
नैनीताल : कैबिनेट मंत्री रेखा आर्य के पति को हाईकोर्ट से बड़ा झटका
उत्तराखंड गौरव सम्मान 2026 का ऐलान, बीसी खंडूड़ी समेत 15 विभूतियों को मिलेगा सम्मान
अग्निवीरों के लिए बड़ी खुशखबरी, 75 फीसदी को मिलेगा दो साल का सेवा विस्तार, नियमित नौकरी का भी मिलेगा मौका
हल्द्वानी विधानसभा में भाजपा के टिकट को लेकर घमासान, दावेदारों की लंबी कतार 
