हल्द्वानी: कोतवाली क्षेत्र अंतर्गत एक ऐसा मामला सामने आया है जहां एक युवक कक्षा 8 में पढ़ने वाली नाबालिग को प्यार के जाल में फंसा कर दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया परिवार वालों ने जब नाबालिग की मेडिकल जांच कराई तो गर्भवती होने का मामला सामने आया है. फिलहाल पीड़ित के मां के तहरीर पर पुलिस ने आरोपी युवक के खिलाफ पॉक्सो एक्ट सहित विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की है।
बताया जा रहा की कोतवाली क्षेत्र के बरेली रोड निवासी 20 वर्षीय संजय नाम का युवक टीपीनगर चौकी क्षेत्र में अपने रिश्तेदार की चिकन शॉप में काम करता था और यहीं रहता था.चिकन शॉप के पास ही कक्षा आठ में पढ़ने वाली 14 वर्षीय किशोरी अपने परिवार के साथ रहती है. बताया जाता है कि संजय की छात्रा से दोस्ती हो गई और प्यार के जाल में फंसा कर उसने छात्रा से दुष्कर्म किया।

छात्रा की मां को पता लगा तो उसने बेटी का मोबाइल छीन लिया और सिम तोड़ कर फेंक दिया. साथ ही संजय के घर वालों को भी इसकी जानकारी दी जिसके बाद घर वालों ने काम करने के लिए संजय को दिल्ली भेज दिया. इसके बाद छात्रा चोरी-छिपे अपने पिता के मोबाइल से लड़के से बात करती रही. जब मां को इसकी जानकारी हुई तो उसने छात्रा को डांटा.मां को शक हुआ तो वह छात्रा को चिकित्सक के पास ले गई जहां पता लगा कि छात्रा दो माह की गर्भवती है.
छात्र के माँ जब डांट फटकार लगाई तो वह भाग कर प्रेमी के पास दिल्ली पहुंच गई।
जिसके बाद छात्रा की मां ने टीपीनगर पुलिस को तहरीर सौंपी.पुलिस ने किसी तरह दोनों को दिल्ली से वापस बुलाया.यहां आते ही पुलिस ने संजय को गिरफ्तार कर लिया. कोतवाल राजेश कुमार यादव ने बताया कि छात्रा की मेडिकल जांच में उसके गर्भवती होने का पता लगा है आरोपी के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर जेल भेजने की कार्रवाई की गई है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



रुद्रपुर की महिला ने प्रेमी को ट्रक समेत जलाकर मार डाला
उत्तराखंड: रिश्वत ले रहे दो अफसर गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) 9 जिलों में भारी बारिश का अलर्ट
CM धामी सरकार का स्वास्थ्य सेवाओं पर बड़ा फैसला, अस्पतालों में अब मिलेंगी ये नई सुविधाएं
उत्तराखंड :(दुखद) मेहर गांव में मकान हादसा: SDRF ने मलबे से तीनों शव किए बरामद
उत्तराखंड: कहां लापता हुए हवलदार पंकज? मलबे के चप्पे-चप्पे की हो रही जांच, रडार से भी तलाश
उत्तराखंड: इस जिले में 19 अगस्त को छुट्टी घोषित
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर निगम से डेढ़ टन कूड़ा किया साफ
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) IG कुमाऊं निवेदिता कुकरेती ने जिले के कप्तानों को दिए स्पष्ट निर्देश, अपराधों के खुलासे में न हो देरी
उत्तराखंड: मेरें सपनों का उत्तराखंड में अब तक 52 हज़ार से अधिक विद्यार्थियों ने पोर्टल पर अपलोड किए निबंध, 24 अगस्त तक मौका 
