हल्द्वानी: मुखानी थाना क्षेत्र में धार्मिक आयोजन से लौट रही 15 वर्षीय किशोरी के हाथ- पैर बांधकर सामूहिक दुष्कर्म किया। सात अक्तूबर को हुई इस घटना के संबंध में पीड़िता के पिता ने रविवार देर रात मुकदमा दर्ज कराया। पुलिस ने एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि दूसरे की तलाश जारी है।
पीड़िता की मां ने पुलिस को बताया कि सात अक्तूबर को इलाके में ही एक धार्मिक आयोजन था। उनकी बेटी भी इसमें गई थी। जब वह देर रात तक नहीं लौटी तो परिजनों ने उसकी खोजबीन शुरू की। इस दौरान आयोजन स्थल के पास ही उनकी बेटी बदहवास हालत
में मिली। परिजन उसे घर लाए। जब परिवारवालों ने किशोरी से बात की तो उनकी पैरों तले जमीन खिसक गई। किशोरी ने परिजनों को बताया कि कार्यक्रम से लौटते समय इलाके के ही रहने वाले आशीष और हिमांशु उसे जबरन पास के बगीचे में खींचकर ले गए। वहां उसके हाथ-पैर बांधे और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया। इसके बाद दोनों ने उसके साथ दुष्कर्म किया।
बेटी के साथ हुई हैवानियत का पता लगने पर परिजन स्तब्ध रह गए। रविवार को परिजन काफी देर बेटी को समझाने के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कराने तहरीर लेकर मुखानी थाने पहुंचे। मुखानी के थानाध्यक्ष विजय मेहता ने बताया कि किशोरी की मेडिकल जांच में दुष्कर्म की पुष्टि हुई है। एसओ ने बताया कि एक आरोपी हिमांशु को गिरफ्तार कर कोर्ट के आदेश पर जेल भेज दिया गया है। दूसरे आरोपी की तलाश जारी है, जल्द उसे भी गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड
उत्तराखंड: बस ही नहीं…अब चारधाम के लिए मिलेगा ये नया ऑप्श, रोडवेज ने की तैयारी
उत्तराखंड: केदारनाथ हेली टिकट बुकिंग का बड़ा अपडेट! इस बार ऐसे ही मिलेगा टिकट
हल्द्वानी: तिकोनिया क्षेत्र में भ्रूण मिलने से सनसनी
उत्तराखंड: धामी सरकार की पहल रंग लाई….टिहरी में नया केंद्रीय विद्यालय मंजू 

