हल्द्वानी/लालकुआं- उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की उल्टी गिनती शुरू हो चुकी है 23 मार्च 22 तक राज्य में चुनाव संपन्न होने हैं। लिहाजा विधानसभा चुनाव में जनप्रतिनिधियों की सक्रियता दिन प्रतिदिन बढ़ती जा रही है। बात अगर लालकुआं विधानसभा हो तो भाजपा से जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट भी विधायक के टिकट के प्रबल दावेदार हैं। विधानसभा में उनके बढ़ते कदम जनता के बीच में पैठ बनाने में कामयाब रहे हैं। 14 दिसंबर को उनके खुलने वाले कार्यालय के बाद वो खुलकर मैदान में आएंगे। जाहिर सी बात है कि यह खबर भाजपा के अन्य दावेदारों को असहज करने के लिए काफी है।
अपनी सरल स्वभाव और सौम्य छवि के लिए जाने जाने वाले भारतीय जनता पार्टी के नैनीताल के जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट पिछले लंबे समय से लालकुआं विधानसभा में पूरी तरह से सक्रिय हैं। भाजपा का महत्वपूर्ण पद उनके पास होने के साथ ही वह क्षेत्र की आम जन समस्याओं को पार्टी कार्यकर्ताओं के माध्यम से सुलझाने में हमेशा तत्पर रहते हैं। यही वजह है कि कार्यकर्ताओं के सुझाव के बाद उन्होंने लालकुआं विधानसभा में अपनी तैयारी शुरू की है हालांकि हर मंच से वह कार्यकर्ताओं और जनता से कमल के फूल को जिताने की बात कहते हैं, और वह कमल का फूल किस के हाथों में होगा इसी के लिए वह भी प्रयासरत हैं।
यही वजह है कि 14 दिसंबर को भाजपा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट का कार्यालय हरिपुर पूर्णानंद निकट तीनपानी चौराहे के पास बरेली रोड खुल रहा है जिसका उन्होंने आमंत्रण भी सोशल मीडिया के माध्यम से दिया है। जिसमें कार्यालय शुभारंभ के मौके पर सुंदरकांड का आयोजन किया जाना है। सेवा ही संकल्प के माध्यम से खोले जाने वाले इस कार्यालय ने विधानसभा में हलचल मचाई है। विधानसभा में जनता की समस्याओं के निदान के लिए तत्पर जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट को उनके सभी पार्टी कार्यकर्ताओं और दायित्व धारियों का प्रबल समर्थन है। लिहाजा 2022 के चुनाव में वह भी लालकुआं विधानसभा से टिकट के प्रबल दावेदार नजर आ रहे हैं।
गौरतलब है कि लालकुआं विधानसभा से विधायक नवीन दुमका खुद भाजपा के सिटिंग विधायक हैं। इसके अलावा जिला अध्यक्ष प्रदीप बिष्ट, पूर्व दर्जा राज्यमंत्री हेमंत द्विवेदी, कुमाऊं मीडिया प्रभारी उमेश शर्मा, पूर्व नगर पंचायत अध्यक्ष पवन चौहान ने भी अपनी दावेदारी पेश की है।


अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल :(दुखद) ज्योलीकोट में पीलिया, डायरिया से दो की मौत 100 बीमार
हल्द्वानी : सड़क पर डंडे लहराकर गुंडई करने वाले 15 युवक चिन्हित, 8 पर कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कल जिले में भारी बारिश के चलते स्कूलों में छुट्टी
उत्तराखंड: सैन्यधाम पर फिर आमने-सामने कांग्रेस और सरकार, गणेश जोशी के बयान पर विवाद
उत्तराखंड: बच्चों को नशे से बचाने के लिए धामी सरकार का बड़ा प्लान, चार चरणों में चलेगा अभियान
उत्तराखंड के आभूषणों को दुनिया तक पहुंचाने की तैयारी, सीएम धामी ने ‘लोकल टू ग्लोबल’ पर दिया जोर
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में राजस्व ग्राम की मांग को लेकर 23वें दिन भी पदयात्रा जारी, 1500 ग्रामीण जुटे
उत्तराखंड में यहाँ मृत बकरी का मांस खाने से 25 से ज्यादा लोग बीमार, महिलाएं और बच्चे अस्पताल में भर्ती
उत्तराखंड: 7,120 मीटर ऊंचे माउंट त्रिशूल पर चढ़ाई की तैयारी, भारतीय सेना की टीम रवाना
उत्तराखंड: गोर्खाली समाज के तीज उत्सव में पहुंचे सीएम धामी, महिलाओं को लेकर किया बड़ा ऐलान 

