लालकुआं। नगर की अंग्रेजी शराब की दुकान में आबकारी विभाग द्वारा की गई छापेमारी में कई अनियमितताएं मिली है, जिसके बाद आबकारी निरीक्षक ने दुकान से बरामद शराब की बिक्री रोकते हुए 3 दिन के भीतर उक्त शराब के वास्तविक कागजात प्रस्तुत करने के निर्देश दिए हैं।
क्षेत्रवासियों की शिकायत के बाद आबकारी निरीक्षक ने लालकुआं नगर स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर दी, लगभग 2 घंटे तक चली उक्त छापेमारी के दौरान दुकान में कई अनियमितताएं मिली है, आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट के अनुसार लालकुआं स्थित अंग्रेजी शराब की दुकान पिछले 2 दिन से दैनिक आधार पर दी गई है, छापेमारी के दौरान दुकान संचालक द्वारा दुकान में रजिस्टर नहीं रखा गया था, दुकानदार द्वारा कुछ शराब बाहर से लाई गई है जिसके वैध कागजात मांगे गए तो दुकानदार उसे प्रस्तुत करने में नाकाम रहा, दुकानदार को नोटिस जारी कर निर्देश दिए गए हैं कि वह बरामद की गई शराब के वास्तविक कागजात 3 दिन के भीतर विभाग में प्रस्तुत कर दें, तब तक उक्त शराब की बिक्री बंद रहेगी।
उन्होंने बताया कि शिवराज सिंह नेगी के नाम से उक्त दुकान का संचालन किया जा रहा है, जिस समय आबकारी निरीक्षक अंग्रेजी शराब की दुकान में छापेमारी कर रहे थे इसी बीच वहां पहुंचे कुछ लोगों ने शिकायत की कि देशी शराब की दुकान में 80 रुपये का पव्वा ओवररेट कर 90 रुपये में बेचा जा रहा है,
जैसे ही उक्त दुकान में मौजूद पत्रकार देसी शराब की दुकान में पहुंचे तो सेल्समैन ने ओवर रेट रोकते हुए वास्तविक रेट पर शराब बेचना शुरू कर दिया, इस पर आबकारी निरीक्षक धीरेंद्र बिष्ट ने कहा कि वह जल्द ही गुपचुप तरीके से देसी शराब की दुकान में छापेमारी करेंगे, उन्होंने कहा कि आबकारी विभाग का छापा बगल की दुकान में पड़ा है, इसके बावजूद देसी शराब की दुकान में ओवर रेट शराब की बिक्री करना दुकानदार की हठधर्मिता को दर्शाता है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें
1 thought on “हल्द्वानी – ( बड़ी खबर) यहां अंग्रेजी शराब की दुकान पर पड़ा छापा, ऐसे हो रहा था खेल”
Comments are closed.



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 


Over rate to pure uttrakhand mai bekte h Doiwala Mai ek baar chapa padne ke baad bhi over rate bik rhi h daru aise logo ke licence radd hone chahiye