लालकुआं के निकटवर्ती क्षेत्र हल्दूचौड़ के दौलिया प्रगति विहार में सोमवार की देर शाम एक दर्दनाक घटना सामने आई, जहां पूर्व क्षेत्र पंचायत सदस्य प्रकाश भट्ट और उनकी पत्नी उमा भट्ट ने संदिग्ध परिस्थितियों में जहरीले पदार्थ का सेवन कर लिया। घटना की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों ने दोनों को गंभीर हालत में तत्काल हल्द्वानी के डॉ. सुशीला तिवारी चिकित्सालय पहुंचाया।
चिकित्सकों ने उपचार के दौरान उमा भट्ट (45) को मृत घोषित कर दिया, जबकि प्रकाश भट्ट (50) की हालत अभी भी गंभीर बताई जा रही है और उनका इलाज जारी है।
बताया जा रहा है कि प्रकाश भट्ट का आईओसी डिपो के सामने एक रेस्टोरेंट है और वे अपने हंसमुख स्वभाव के कारण क्षेत्र में काफी लोकप्रिय हैं। अचानक हुई इस घटना से पूरे क्षेत्र में शोक की लहर फैल गई है।
स्थानीय लोगों के अनुसार भट्ट दंपती के दो बच्चे हैं – एक पुत्र और एक पुत्री। उमा भट्ट की असमय मौत से परिवार में कोहराम मचा हुआ है। फिलहाल जहर सेवन के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: यहां 65 से अधिक देशों के साहित्यकार जुड़े, 30 नवोदित रचनाकार अलंकृत
उत्तराखंड : गदरपुर में एसटीएफ की बड़ी कार्रवाई, मेडिकल स्टोर से भारी मात्रा में नशीली दवाएं बरामद
उत्तराखंड: यहां ब्लेड से उठाया आत्मघाती कदम
उत्तराखंड : होली पर ऐसा रहेगा मौसम
हल्द्वानी: (बधाई) इंस्पायर अवार्ड के लिए कनिका और आरुष का चयन
उत्तराखण्ड : चौकीदार के एक पद के लिए लाइन में 20 बेरोजगार
नैनीताल :(बड़ी खबर) ड्यूटी के दौरान घायल आरक्षी संजय कुमार का निधन, नैनीताल पुलिस महकमे में शोक
उत्तराखंड में सचिवों का बड़ा फेरबदल, कई विभागों की जिम्मेदारी बदली
ईरान-इजराइल तनाव के बीच सतर्क उत्तराखंड सरकार
उत्तराखंड : यात्रियों के लिए खुशखबरी, तीन महीने बाद फिर दौड़ीं 26 ट्रेनें 

