हल्द्वानी- हल्दूचौड़ के हरिपुर बच्ची गांव के बीचोंबीच आम, अमरूद के बाग में 200 पेड़ों पर आरी चला दी गई। आरोप है कि इस बाग के पेड़ों को काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई। इस मामले में विभागीय अधिकारियों ने अनभिज्ञता जताते हुए जांच कर कार्रवाई की बात कही है।
हल्दूचौड़ के हरिपुर बच्ची गांव में एक किसान के खेत में आम, अमरूद, लीची के करीब 200 पेड़ थे। सूत्रों के अनुसार इस हरे भरे बाग को किसान ने एक बिल्डर को बेच दिया। इसके बाद बिल्डर ने बगैर अनुमति के हरे पेड़ ठेकेदार से कटवा दिए और कई पेड़ों की लॉपिंग करा दी।
ग्रामीणों का कहना है कि अब भी बाग में कई पेड़ खड़े हैं। बताया जा रहा है कि इस बाग को काटने का ठेका एक स्थानीय ठेकेदार ने लिया है। खास बात यह है कि इस बाग को काटने की अनुमति वन विभाग से नहीं ली गई है। बाग अब भी पूरी तरह से हरा भरा था। ग्रामीणों का कहना है कि बाग में आम के सभी पेड़ फलदार हैं।
विभागीय अधिकारी को भेजकर मौके का स्थलीय निरीक्षण किया जाएगा। पेड़ों पर नियम विरुद्ध आरी चलाना गलत है। अगर उद्यान विभाग से पेड़ काटने की अनुमति नहीं ली गई है तो वन अधिनियम एवं फल पट्टी नियमावली के तहत उचित कार्रवाई की जाएगी। डॉ. नरेंद्र कुमार, – जिला उद्यान अधिकारी
नियम विरुद्ध एवं बगैर अनुमति के हरे फलदार वृक्षों का दोहन अपराध है, अधीनस्थ अधिकारियों को निर्देश दे दिए गए हैं, जल्द ही सख्त कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
मनीष कुमार सिंह, उप जिलाधिकारी हल्द्वानी
गांव में अगर फल पट्टी स्थापित है और वन संरक्षण अधिनियम के तहत पौधों को काटने की अनुमति नहीं ली गई है तो वन अधिनियम के तहत कानूनी कार्रवाई की जाएगी। अभी तक वन विभाग में इस मामले को लेकर अनुमति का आवेदन नहीं आया है। जांच कर उचित कानूनी कार्रवाई की जाएगी।
उमेश आर्य, वन क्षेत्राधिकारी,
हल्दूचौड़

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: गणेश जन्मस्थली डोडीताल में खुले मां अन्नपूर्णा मंदिर के कपाट
उत्तराखंड: सेना की वर्दी का कपड़ा बेचने वाला दुकानदार पकड़ा गया
उत्तराखंड: खटीमा में इस दिन सीएम धामी करेंगे 7 करोड़ की CSD कैंटीन का उद्घाटन
उत्तराखंड: पति-बेटी खो चुकी महिला…कर्ज में डूबी थी जिंदगी, फिर डीएम ने किया कुछ ऐसा!
उत्तराखंड : यहाँ पेट दर्द पर अस्पताल आई नाबालिग निकली गर्भवती
उत्तराखंड : यहाँ स्पा की आड़ में देह व्यापार का धंधा, 19 लड़कियां रेसक्यू, 10 गिरफ्तार, 13 पर FIR
रुद्रपुर : स्पा सेंटरों पर पुलिस का छापा, देह व्यापार का भंडाफोड़; 4 गिरफ्तार, 9 महिलाएं रेस्क्यू
देहरादून :(बड़ी खबर) तबादला सत्र को लेकर आ गए बड़े निर्देश
देहरादून :(बड़ी खबर) नए दायित्व धारी ने किया ज्वाइन
उत्तराखंड: यहाँ अस्पताल में करोड़ों की सीटी स्कैन मशीन खराब, लापरवाही पर अधिकारी सस्पेंड 
