Bazpur News:खबर उधमसिंह नगर जिले से है। जहां आज बड़ा हादसा हो गया। बाजपरु के सुल्तानपुर पट्टी नगर के बीच घनी आबादी में नेशनल हाईवे पर सीएनजी सिलिंडर से भरा ट्रक अनियंत्रित होकर बिजली के ट्रांसफार्मर में जा टकराया,। ऐसे में ट्रक और ट्रांसफार्मर में आग लग गई। आग की भयानक लपटों को देख लोग परिवार के साथ सुरक्षित स्थान पर भाग गये। वहीं चालक कूदकर फरार हो गया। सूचना पर दमकल विभाग की टीम पहुंची। बमुश्किल किसी तरह आग पर काबू पाया।
बुधवार रात करीब दो बजे आलू फार्म काशीपुर से सीएनजी सिलिंडर भरकर ट्रक संख्या यूपी-80-जीपी-2777 हल्द्वानी जा रहा था। तभी वाल्मीकि बस्ती के तीव्र मोड़ पर अनियंत्रित होकर वहां लगे बिजली के 250केवी ट्रांसफार्मर से जा टकराया। इससे ट्रांसफार्मर में धमाके के साथ आग लग गई। आग की लपटें इतनी बड़ी थी कि करीब 30 से 40 फीट ऊंची उठ रही थीं। यह दृश्य देख आसपास के लोग सुरक्षित स्थान की तरफ भाग गये।
सूचना पर दमकल की टीम मौके पर पहुंची। दो गाड़ियों ने एक घंटे में आग पर काबू पाया। लेकिन सीएनजी सिलिंडरों से गैस का रिसाव नहीं रुका। गनीमत रही कि सिलिंडर नहीं फटे, नहीं तो भयानक हादसा हो सकता था।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
