लालकुआं। तराई पूर्वी वन प्रभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजयनगर क्षेत्र में जेसीबी से अवैध खनन का पर्दाफाश करते हुए एक जेसीबी और चार तस्करों को पकड़ने में सफलता हासिल की है।
बृहस्पतिवार की प्रातः गौला रेंज के वन क्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी के नेतृत्व में वन विभाग की टीम ने बिंदुखत्ता के संजय नगर प्रथम में औचक छापेमारी की, इस दौरान वन विभाग की टीम खेतों में बने विशालकाय गड्ढों को देखकर चौक गई, गौला के तटवर्ती क्षेत्रों में तमाम खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाकर खनन किया गया था, इस दौरान वन विभाग की टीम ने वहां से एक जेसीबी व चार खनन तस्करों को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की।
वन विभाग की टीम द्वारा जेसीबी को सीज करते हुए पकड़े गए आरोपित नंदन सिंह, गौरव सिंह, सागर और विनय से पूछताछ की जा रही है, पता चला है की हिरासत में लेने के बाद एक आरोपित का स्वास्थ बिगड़ गया था, वन कर्मियों द्वारा उसका उपचार कर उसे रिहा कर दिया।
वनक्षेत्राधिकारी चंदन सिंह अधिकारी ने कहा कि अवैध खनन किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा, जेसीबी को सीज कर चारों आरोपियों का चालान किया जा रहा है, उन्होंने कहा कि क्षेत्र में धरपकड़ अभियान जारी रहेगा, उल्लेखनीय है कि बिंदुखत्ता के तटवर्ती क्षेत्रों में पिछले कुछ समय से अवैध खनन की शिकायतें मिल रही है, खेतों में विशालकाय गड्ढे बनाए गए हैं, ग्रामीणों का कहना है कि अवैध खनन के चलते क्षेत्र में अराजकता बनी हुई है, उन्होंने अतिशीघ्र अवैध खनन पर अंकुश लगाने की मांग की है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: जखोल की अनुसूया रावत का लोअर पीसीएस में चयन, खाद्य पूर्ति निरीक्षक बनीं
चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित 
