हल्द्वानी :(बड़ी खबर) EVCL क्रिकेट लीग फर्जीवाड़ा, इतने लाख का हेर फेर, आयोजक गिरफ्तार

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी: गौलापार स्थित अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में आयोजित ईवीसीएल (एपिक विक्ट्री क्रिकेट लीग) के नाम पर बड़े फर्जीवाड़े का खुलासा हुआ है। SSP नैनीताल के निर्देश पर काठगोदाम पुलिस ने टीम मालिकों से 32 लाख रुपये की धोखाधड़ी करने वाले आयोजक विकास ढाका को गिरफ्तार कर लिया है।
आरोपी ने अंतरराष्ट्रीय खिलाड़ियों के नाम पर लीग आयोजित करने का झांसा देकर रकम वसूली थी। पुलिस ने आरोपी के दो बैंक खाते फ्रीज कर दिए हैं। शिकायत के आधार पर थाना काठगोदाम में एफआईआर दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
एसएसपी मंजुनाथ टीसी के अनुसार आरोपी ने टूर्नामेंट शुरू न होने पर टालमटोल की और बाद में धोखाधड़ी का खुलासा हुआ। मामले में पुलिस अन्य पहलुओं की भी जांच कर रही है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: नेता को हाईकोर्ट का अल्टीमेटम, 3 दिन में सुलझाओ शादी का मामला
यह भी पढ़ें 👉  देहरादून : (बड़ी खबर) इन जिलों में 28 तक बारिश की संभावना

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें