- डीपीएस हल्द्वानी जूनियर्स में नए सत्र का उल्लासपूर्ण आगाज़
हल्द्वानी। डीपीएस हल्द्वानी जूनियर्स में पहले दिन का माहौल उल्लास और उमंग से भरा रहा। नन्हे विद्यार्थियों का स्वागत पारंपरिक अंदाज में तिलक लगाकर किया गया, जिससे वे आत्मीयता और अपनापन महसूस कर सकें।
दिन की शुरुआत शिक्षकों द्वारा संचालित एक विशेष प्रार्थना सभा से हुई, जिसमें सकारात्मक ऊर्जा और नए उत्साह के साथ सत्र की शुरुआत की गई। इसके बाद बच्चों ने अपनी कक्षाओं में विभिन्न रोचक गतिविधियों में भाग लिया।
इस खास दिन को और भी यादगार बनाने के लिए स्पेनिश भाषा कक्षा का आयोजन किया गया, जहां विद्यार्थियों ने स्पेनिश भाषा शिक्षक के मार्गदर्शन में नई भाषा की रोचक जानकारियां प्राप्त कीं। साथ ही, मनोरंजक गतिविधियों के अंतर्गत बच्चों ने ज़ुम्बा सेशन में जोश के साथ भाग लिया और ‘एडु स्पोर्ट्स’ के जरिए खेल-कूद में अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
बच्चों की खुशी उनके मुस्कुराते चेहरों से झलक रही थी। पूरे विद्यालय परिसर में उनकी हंसी और उत्साह गूंजता रहा। विद्यालय प्रबंधन ने भी विद्यार्थियों को नए सत्र की शुभकामनाएं देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी :(बड़ी खबर) कथित व्लॉगर ज्योति समेत 11 पर FIR दर्ज
देहरादून :(बड़ी खबर) दून समेत आठ जिलों में आज बारिश
उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग 
