हल्द्वानी: प्रशासन ने चौसला क्षेत्र में अवैध रूप से संचालित एक फोम फैक्ट्री पर बड़ी कार्रवाई करते हुए उसे सील कर दिया है। यह कार्रवाई एसडीएम परितोष वर्मा,तहसीदार और मुखानी थाना प्रभारी विजय मेहता के नेतृत्व में की गई, जिसमें प्रशासनिक टीम भी मौजूद रही।
एसडीएम परितोष वर्मा ने बताया कि फैक्ट्री संचालकों द्वारा आवश्यक अनुमति नहीं ली गई थी और जांच में कई अनियमितताएँ पाई गईं। इसके अलावा, फैक्ट्री का कुछ हिस्सा सरकारी जमीन पर स्थित था, जिसे 15 दिनों के भीतर खाली करने के निर्देश दिए गए हैं।
चौसला क्षेत्र में रियल एस्टेट (रेरा) नियमों के खिलाफ कई प्लॉटिंग भी की गई हैं। इसको लेकर डीएम नैनीताल ने सचिव रेरा को पत्र लिखकर उचित कार्रवाई करने के निर्देश दिए हैं। साथ ही, जमीनों की खरीद-फरोख्त पर भी तत्काल रोक लगाने के आदेश जारी किए गए हैं।
प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि अवैध निर्माण और बिना अनुमति संचालित किए जा रहे व्यवसायों पर सख्त कार्रवाई जारी रहेगी। साथ ही, आम जनता से भी अपील की गई है कि वे किसी भी अवैध गतिविधि की जानकारी प्रशासन को दें ताकि समय रहते उचित कदम उठाए जा सकें।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: उपनल कर्मचारियों के नियमितीकरण पर अब आखिरी सुनवाई, हाईकोर्ट ने 7 अक्टूबर की तारीख तय की
हल्द्वानी से धारचूला तक विकास का बड़ा प्लान, सीएम धामी ने मंजूर किए करोड़ों रुपये
पदक जीतने वाले खिलाड़ियों के लिए बड़ी खुशखबरी, उत्तराखंड में सीधे सरकारी नौकरी का मौका; 9 अक्टूबर आखिरी तारीख
उत्तराखंड की विकास यात्रा पर बोले सीएम धामी, स्थायित्व, रोजगार और युवाओं के अवसरों पर रखी बात
उत्तराखंड में विधानसभा चुनाव की तैयारियां तेज, सीईओ ने जिलाधिकारियों को दिए ये जरूरी निर्देश
उत्तराखंड: NSS स्थापना दिवस पर लमगड़ा कॉलेज में जुटे छात्र, स्वच्छता अभियान से दिया खास संदेश
देहरादून: फणीन्द्रनाथ शर्मा बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रदेश महामंत्री संगठन
रुद्रपुर कोतवाल प्रकाश दानू हटाए गए, शंकर सिंह बिष्ट को मिली नानकमत्ता की जिम्मेदारी
देहरादून: शिक्षकों के लिए खत्म हो टीईटी की बाध्यता, अखिल भारतीय शिक्षक महासंघ ने उठाई मांग 
