हल्द्वानी: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल की अध्यक्षता में शुक्रवार को हल्द्वानी कैंप कार्यालय में जिला विकास प्राधिकरण नैनीताल की समीक्षा बैठक सम्पन्न । बैठक में जिला विकास प्राधिकरण के सचिव, संयुक्त सचिव एवं सभी अभियंता रहे मौजूद
बैठक में जिलाधिकारी द्वारा जनपद में आवासीय एवं गैर आवासीय लंबित मानचित्रो की समीक्षा करते हुए सभी अभियंता को निर्देश दिए की आवासीय मानचित्र 15 दिन में और अनावासीय मानचित्र 30 दिन में स्वीकृति किए जाए
जिन मानचित्रो में आपत्ति हो उस संबंध में एक ही बार में आपत्ती दर्शाते हुए संपूर्ण विवरण के साथ आवेदक को उपलब्ध कराते हुए उनका समय पर निराकरण भी करें। उन्होंने कहा कि जिन मानचित्रो में विभिन्न विभागों से अनापत्ति लेनी है उस संबंध में प्रत्येक सप्ताह संबंधित विभाग को अनुस्मारक पत्र प्रेषित किया जाए
उन्होंने सभी सहायक अभियंताओं एवं अवर अभियंताओं को निर्देश दिए कि वह समय-समय पर स्थलीय निरीक्षण अवश्य करें। उन्होंने कहा कि प्रत्येक सहायक अभियंता सप्ताह में प्रत्येक अवर अभियंताओं के साथ इन मानचित्रो के संबंध में समीक्षा करते हुए रिपोर्ट उन्हें उपलब्ध कराएंगे। जिलाधिकारी ने कहा कि पारदर्शिता के साथ समय से कार्य करें किसी भी दबाव में कार्य न हो, नियमानुसार कार्यों को संपन्न कराएं, निर्धारित समय पर मानचित्र पास हो। किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त होने पर कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी।
जिलाधिकारी ने सचिव एवं संयुक्त सचिव को निर्देश दिए कि वह भी समय-समय पर सभी अभियताओं के साथ समीक्षा करने के साथ ही क्षेत्रीय निरीक्षण भी अवश्य करें,निर्धारित समय पर मानचित्र स्वीकृत हो इस हेतु लगातार मॉनिटरिंग की जाए। जिलाधिकारी ने कहा कि किसी भी प्रकार की शिकायत प्राप्त नहीं होनी चाहिए। जनता को बार-बार कार्यालय के चक्कर न काटने पड़े यह सुनिश्चित कर लिया जाए, कार्य समय पर संपन्न हो।
बैठक में सचिव जिला विकास प्राधिकरण विजय नाथ शुक्ल, संयुक्त सचिव गोपाल सिंह चौहान सहित सभी सहायक अभियंता एवं अवर अभियंता उपस्थित रहे।अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नेपाल में फिर हाहाकार!, अचानक आई बाढ़ से बह गए ढेरों पुल, 10 लोग लापता, 35 मकान डूबे
उत्तराखंड: राजस्व ग्राम की अधिसूचना नहीं मिलने से नाराज बिंदुखत्ता के लोग, अब हल्द्वानी में महारैली और घेराव की तैयारी
उत्तराखंड की 149 छात्राओं को सीएम धामी ने दिए स्मार्टफोन, बेटियों के लिए बताईं ये योजनाएं
उत्तराखंड: यहां तीन मंजिल से गिरकर विवाहिता की संदिग्ध मौत
हल्द्वानी के नए DFO बने आदित्य रत्न, उत्तराखंड में कई IFS अधिकारियों के तबादले
नैनीताल पहुंचते ही जाह्नवी कपूर ने किए मां नयना देवी के दर्शन, झील और मौसम की तारीफ की
उत्तराखंड : 21 वर्षीय विवाहिता की संदिग्ध मौत, सास पर उत्पीड़न के आरोप
Uttarakhand: नर्सिंग विद्यार्थियों के स्टाइपेंड की मांग को लेकर नर्सिंग एकता मंच ने किया स्वास्थ्य मंत्री आवास कूच
हल्द्वानी: नर्सिंग कॉलेज में रैगिंग का आरोप, दाखिले के दूसरे दिन ही छात्र ने छोड़ा कॉलेज
जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास 

