हल्द्वानी -(बड़ी खबर) DM ने यहां किया निरीक्षण, CSC सेंटरों को प्रमाण पत्रों की फीस फ्लेक्सी में लिख कर चिपकाने के निर्देश

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

रामनगर/हल्द्वानी – जिलाधिकारी वंदना ने सोमवार को तहसील कार्यालय रामनगर का निरीक्षण किया। सीएससी (जन सुविधा केंद्र) सेन्टर के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने सीएससी प्रबंधक को विभिन्न सुविधाओ हेतु लिए जाने वाले चार्ज को फ्लैक्सी के माध्यम से प्रदर्शित करने के निर्देश दिए। आमजनता को सभी वस्तुस्थिती की जानकारी हो साथ ही प्रमाण पत्र बनाने के लिए कितनी धनराशि चार्ज की जा रही है। इसको फ्लैक्सी लगाकर प्रदर्शित की जाए। उन्होंने उपजिलाधिकारी को समय-समय पर मानिटरिंग करने के भी निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  Bhimtal: ओखलकांडा सड़क हादसे पर उठे गंभीर सवाल, निष्पक्ष जांच और ₹25 लाख मुआवजे की मांग


पूर्ति निरीक्षक पटल के निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने कहा कि राशन कार्ड से अपात्र हो चुके परिवारों के नाम में संशोधन के दौरान उसी गांव के व्यक्ति को प्राथमिकता दी जाए। इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी को मानिटरिंग करने के निर्देश दिये।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड:(बड़ी खबर) CM धामी के निर्देश का असर, कल बहा पुल, आज शुरू हुआ यातायात


विकास खण्ड रामनगर मंे वसूली के सम्बन्ध में जिलाधिकारी ने वसूली की प्रतिशत में कमी पाये जाने पर उन्होंने उपजिलाधिकारी से लक्ष्य के सापेक्ष वसूली करने के निर्देश दिये। निर्वाचन कक्ष में निरीक्षण के दौरान उन्होंने कहा आमजनता अपना नाम संशोधित मतदाता सूची में तहसील कार्यालय में आकर चैक कर सकती है इसके लिए उन्होंने उपजिलाधिकारी को सभी व्यवस्थायें आमजनमानस के लिए करने के निर्देश दिये
इस अवसर उपजिलाधिकारी राहुल साह आदि उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें