Haldwani News – आज दिनांक 15 जनवरी सोमवार को डा0 आशुतोष सयाना निदेशक चिकित्सा शिक्षा विभाग देहरादून ने राजकीय मेडिकल कॉलेज हल्द्वानी, डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय व स्वामी राम कैंसर इन्स्टीटयूट तथा 150 बेडेड नवनिर्माणाधीन चिकित्सालय का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
निदेशक डा0 आशुतोष सयाना ने सर्वप्रथम स्वामी राम कैंसर इंस्टीटयूट का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान स्टेट कैंसर इंस्टीटयूट के संबंध में विस्तार से जानकारी प्राप्त की, विभाग में उपकरण आदि के बारे में विस्तृत जानकारी तथा कैंसर वार्ड में निरीक्षण किया तथा मरीजों के ईलाज की विस्तृत जानकारी ली। वही उन्होंने प्रस्तावित निर्माणाधीन कार्य के संबंध में निर्माण एजेंसी से जानकारी प्राप्त की। डा आशुतोष सयाना ने कैंसर संस्थान में आई0सी0यू0 व ऑपरेशन थियेटर बनाने के लिए निर्माण एजेंसी को निर्देशित किया व निर्माण कार्य को यथाशीघ्र पूर्ण करने के लिए कहा।
इसके अलावा मेडिकल कॉलेज परिसर में स्थित नवनिर्माण टी0बी0 चेस्ट विभाग में 60 बेड के चिकित्सालय के वार्ड ब्लॉक तथा आई0सी0यू0 का निरीक्षण किया। डा0 सयाना ने निर्माण एजंेसी के अधिकारियों को विभागाध्यक्ष के साथ तालमेल बैठाकर निर्माण कार्य शीघ्र पूर्ण करने को निर्देशित किया, तथा डा0 आशुतोष सयाना ने नवनिर्माण 90 बेड के चिकित्सालय निर्माण कार्यो का जायजा लिया और उक्त चिकित्सालय को भी जल्द पूरा करने के निर्देश दिये। इसके पश्चात् निदेशक ने डा0 सुशीला तिवारी राजकीय चिकित्सालय का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने ओपीडी व आपातकालीन विभाग में मरीजों का हाल जाना व चिकित्सकों से मरीजों के संबंध में जानकारी प्राप्त की। वही डायलिसिस, टी0एम0टी0, मेडिसन आई0सी0यू, ट्रामा आई0सी0यू0 आदि का निरीक्षण कर मरीजों का हाल जाना व मरीजों को दी जाने वाली स्वास्थ्य सुविधाओं का जायजा लिया। इसके अतिरिक्त प्रस्तावित कैथ लैब बनायी जानी है, उस स्थान का स्थलीय निरीक्षण किया व बी0ई0एल0 निर्माण ऐजेंसी के अधिकारियों से कैथ लैब बनाये जाने को लेकर चर्चा की तथा डा0 सयाना ने मेडिकल कॉलेज के वित्तीय वर्ष 2023-24 के बजट खर्च की भी जानकारी ली।
निदेशक डा0 आशुतोष सयाना ने चिकित्सालय में मरीजों को मिलने वाली आयुष्मान योजना के बारे में भी विस्तृत जानकारी ली। उन्होंने पात्रों को आयुष्मान योजना का लाभ शत-प्रतिशत देने के निर्देश दिये।
डा0 सयाना ने कहा कि कैंसर हॉस्पिटल और बेहतर बनाया जाये इसके लिए शासन स्तर पर कार्य चल रहा है। हॉस्पिटल को कैंसर इंस्टीट्यूट बनाया जा रहा है, जिससे कैंसर के मरीजों को और बेहतर ईलाज मिल सके।
निदेशक डा0 आशुतोष सयाना ने कहा कि हल्द्वानी का कैंसर हॉस्पिटल कुमाऊ के साथ-साथ पश्चिमी उत्तर प्रदेश के रोगियों के लिए वरदान साबित हो रहा है। उन्होंने कहा कि शीघ्र ही स्पेशलिटी व सुपर स्पिेशलिटी चिकित्सकों की कमी दूर की जायेगी। निरीक्षण के दौरान डा0 अरूण जोशी प्राचार्य राजकीय मेडिकल कॉलेज, डा0 शहजाद अहमद प्रभारी चिकित्सा अधीक्षक, डा0 के0सी0 पांडे निदेशक कैंसर सस्थान, डॉक्टर आर जी नौटियाल, डा0 निर्दोष पंत, डा0 जलज गौड़, पंकज बोरा सहायक अभियंता, रवि पाल उप प्रबंधक विद्युत आदि मौजूद थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : मशाल लेकर सड़कों पर उतरी महिलाएं, धामी बोले…अब चुप नहीं रहेगी नारी
हल्द्वानी : कुमाऊं कमिश्नर दीपक रावत की जनता से अपील,जमीन एवं संपत्ति की खरीद-बिक्री में बैंक के जरिए करे भुगतान…
नैनीताल : इस अधिकारी को लापरवाही पर कारण बताओं नोटिस
नैनीताल :(बड़ी खबर) DM के निर्देश पर RTO द्वारा ताबड़तोड़ चैकिंग, हुई ये कार्रवाई
रामनगर: लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से भाजपा नेता राकेश नैनवाल ने की मुलाकात, वन ग्रामों की रखी समस्या
उत्तराखंड : अब पाइप से घर-घर गैस, हल्द्वानी में PNG सेवा शुरू
उत्तराखंड: जनसुनवाई में आयुक्त का बड़ा एक्शन, मौके पर ही दिलाया न्याय
उत्तराखंड मे यहाँ तेज हवाओं में मकान पर गिरा पेड़
उत्तराखंड: महिलाओं के लिए 5 लाख करोड़ का बड़ा प्रावधान, सीएम धामी ने गिनाईं उपलब्धियां
उत्तराखंड : विधानसभा में गूंजा नारी शक्ति का मुद्दा, जानिए सीएम धामी ने क्या कहा ? 
