हल्द्वानी-(बड़ी खबर) बिना नियमों के जमीनो पर फीता लगाने वाले प्रॉपर्टी डीलरो पर DDA का शिकंजा

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News- हल्द्वानी में नैनीताल जिला विकास प्राधिकरण ने आज बड़ी कार्रवाई करते हुए 10 बीघा भूमि में हो रहे कॉलोनी के निर्माण पर रोक लगा दी है। प्राधिकरण की संयुक्त सचिव एवं नगर मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह ने बताया ब्यूराखाम दमूवाढूंगा चांदमारी में गोपाल दत्त गौड़ द्वारा 10 बीघा जमीन में कॉलोनी का निर्माण किया जा रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध

जिसका आज चालान कर दिया गया है, साथ ही कॉलोनी के संबंध में अभिलेखों की जानकारी के लिए तहसीलदार हल्द्वानी को पत्र लिखा गया है और जमीन की खरीद-फरोख्त पर रोक लगाने के भी निर्देश ऋचा सिंह द्वारा दिए गए हैं, उन्होंने बताया कि अवैध तरीके से कोई भी कॉलोनी हो या निर्माण हो उसके खिलाफ कार्रवाई लगातार जारी रहेगी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें