Haldwani News: नैनीताल पुलिस लगातार तस्करों पर लगाम लगाने का काम कर रही है। इससे पहले भी कई स्मैक तस्कर सलाखों के पीछे पहुंच चुके है। अब एक और तस्कर को कालाढूंगी पुलिस ने दबोचा है। तस्कर के पास से ’255 ग्राम अवैध स्मैक बरामद हुई है। जिसकी कीमत करीब 25 लाख रूपये है।
कालाढूंगी पुलिस ने चैकिंग के दौरान एक तस्कर’ को कालाढूंगी से 255 ग्राम अवैध स्मैक के साथ गिरफ्तार किया गया। नैनीताल रोड स्थित ब्रह्म बूबू मंदिर के गेट से 100 मीटर कालाढूंगी की ओर जंगलों के बीच युवक को बाइक संख्या यूपी 25 डीई 1909 के साथ दबोचा। पूछताछ में उसने अपना नाम बृजनंदन पुत्र लालता प्रसाद निवासी बिबनी पोस्ट नौगांव थाना अलीगंज, जिला बरेली, उत्तर प्रदेश बताया। पुलिस ने उसके खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तार किया।
पुलिस पूछताछ उसने बताया कि वह अपने ही गांव में अफीम की खेती करता है,जहां से वह स्मैक बनाकर लाता है और हल्द्वानी समेत कुमाऊं के अन्य पहाड़ी क्षेत्रों में तस्करी करता है। आरोपी एक अल्मोड़ा निवासी तस्कर को नैनीताल रोड के घटगढ़ क्षेत्र में स्मैक की सप्लाई करने की योजना बनाकर निकला था, जिसे पुलिस द्वारा गिरफ्तार कर लिया गया। पुलिस आरोपी का आपराधिक रिकाॅर्ड खंगाल रही है। पुलिस टीम कालाढूंगी थानाध्यक्ष नंदन सिंह रावत, उनि हरजीत सिंह, एएसआई लखविंदर सिंह, कानि रविंद्र लाडी, अखिलेश तिवारी और किशन नाथ शामिल रहे। एसएसपी पंकज भट्ट ने पुलिस टीम को 5,000 रुपये का पुरस्कार देने की घोषणा की।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज 
