मुख्यमंत्री से हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने की भेंट।
कपाट खुलने के अवसर पर 25 को केदारनाथ तथा 27 को बद्रीनाथ में देगी भजन प्रस्तुति।
देहरादून- मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी से शुक्रवार को मुख्यमंत्री आवास स्थित कैम्प कार्यालय में हर हर शंभु फेम भजन गायिका अभिलिप्सा पांडा ने भेंट की। इस अवसर पर श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय तथा भजन गायिका अभिलिप्सा के माता पिता भी मैजूद थे।
मुख्यमंत्री ने अभिलिप्सा पांडा को शुभकामनायें देते हुए कहा कि उन्होंने अपनी मनमोहक गायिकी के द्वारा संगीत जगत में अपनी पहचान बनायी है जो युवाओं के लिये भी प्रेरणादायी है। मुख्यमंत्री ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामाना करते हुए कहा कि चारधाम यात्रा का अक्षय तृतीया से शुभारम्भ हो रहा है। भगवान केदारनाथ तथा श्री बद्रीनाथ के कपाट खुलने के अवसर पर अभिलिप्सा के भजन गायिकी कार्यक्रम को उन्होंने चारधाम यात्रा के लिये भी सुखद बताया। अभिलिप्सा ने मुख्यमंत्री को बताया कि उन्हें संगीत शिक्षा विरासत में मिली है तथा बचपन से ही उनकी शास्त्रीय संगीत एवं नृत्य में अभिरूचि रही है।
श्री बद्रीनाथ केदारनाथ मंदिर समिति के अध्यक्ष श्री अजेन्द्र अजय ने भी सुश्री अभिलिप्सा पांडा को उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में यहां सड़क किनारे अचानक पलटा कंटेनर, नीचे दब गया 19 साल का मजदूर; मौत !
सीएम धामी का खास संदेश, जानिए क्यों की प्रदेशवासियों से ये अपील
छात्रों की जरूरतों का रखा ध्यान, सीएम धामी ने दून विश्वविद्यालय को दी ई-बसों की सौगात
बारिश को लेकर बड़ा अलर्ट! उत्तराखंड में 14 से 17 अगस्त तक संभलकर रहें, कई जिलों में भारी बारिश
हल्द्वानी :CM धामी के निर्देश पर दमुवाढूंगा में मालिकाना हक की राह हुई आसान, ड्रोन से डिजिटल सर्वे का काम पूरा
नैनीताल : मंगोली-खुर्पाताल में निकली भव्य तिरंगा यात्रा, बच्चों और ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर लिया हिस्सा
खरगे के मंच के ‘शुद्धिकरण’ पर संसद में घमासान!… राज्यसभा में गरमाई हल्द्वानी की सियासत
उत्तराखंड : यहां पंखे से लटका हुआ मिला युवक का शव
उत्तराखंड के कई जिलों में बारिश का अलर्ट, मौसम विभाग ने किया सावधान
उत्तराखंड: ग्राउंड में युवक का शव मिलने से हड़कंप, नहीं हो पाई शिनाख्त, पीएम रिपोर्ट से खुलेगा मौत का राज 
