हल्द्वानी – हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है कि मलिक के बगीचे में अवैध मदरसा और नमाज स्थल ध्वस्त करने के दौरान जहां प्रशासन पर जमकर पथराव हुआ तो वही अराजक तत्वों ने बनभूलपुरा थाने में भी जमकर पथराव किया और थाने में जमकर पत्थर बाजी के साथ ही थाने के बाहर गाड़ियों में अराजक तत्वों ने आग लगा दी।
उत्तराखंड के हल्द्वानी के बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे व नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। इस दौरान उग्र भीड़ ने टीम पर जमकर पथराव भी किया, जिस पर टीम द्वारा भी जवाबी कार्रवाई की गई। इस दौरान थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है। इस दौरान प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए पुलिस को आंसू गैस के गोले दागने पड़े। इस हिंसा में कई पुलिसकर्मी और लोग घायल हैं। घायलों को उपचार के लिए अस्पताल ले जाया गया है।



अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड में एक और दर्दनाक हादसा, 3 लोगों की मौके पर ही मौत
लालकुआं :(बड़ी खबर) लालकुआं विधानसभा में घर घर पहुंचा अवैध नशा, युवा, कांग्रेसी सहित BJP पूर्व विधायक भी धरने पर
उत्तराखंड : यहाँ मजदूर झुलसा, घर का मीटर और सभी उपकरण फुंके
उत्तराखंड : शादी का वादा, मारपीट और शोषण के आरोप…महिला ने पुलिस जवान पर दर्ज कराया केस
उत्तराखंड : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली किस्मत: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल
उत्तराखंड : सीएम धामी ने किया शुभारंभ, नयार घाटी बनेगी एडवेंचर डेस्टिनेशन
नैनीताल : राशन कार्ड संबंधी कार्य 7 तक बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) चंदन हॉस्पिटल में जांच इन तीन अधिकारियों को मिली
उत्तराखंड: (Govt Job) सेना में ‘महिला अग्निवीर’ की भर्तियां
हल्द्वानी : शराब पिलाकर 10वीं की छात्रा के साथ किया सामूहिक दुष्कर्म 

