उत्तराखंड : मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना से बदली किस्मत: महेंद्र बिष्ट बने आत्मनिर्भरता की मिसाल

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

नैनीताल : नैनीताल जनपद के धारी विकासखंड निवासी महेंद्र सिंह बिष्ट ने यह साबित कर दिया कि सही मार्गदर्शन और सरकारी योजनाओं का सहयोग मिल जाए तो सीमित संसाधन भी सफलता की राह में बाधा नहीं बनते।

वर्ष 2022 में उन्होंने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत उत्तराखंड ग्रामीण बैंक, ग्राम भटेलिया शाखा से तीन लाख रुपये का ऋण प्राप्त किया। आर्थिक चुनौतियों के बावजूद उन्होंने मोबाइल रिपेयरिंग व्यवसाय शुरू करने का निर्णय लिया। जिला उद्योग केंद्र हल्द्वानी के सहयोग और बैंक की मदद से उन्होंने अपने क्षेत्र में दुकान स्थापित की।

शुरुआती कठिनाइयों के बाद आज उनका कारोबार मजबूती से चल रहा है। उनका वार्षिक टर्नओवर लगभग चार लाख रुपये तक पहुंच चुका है और उन्हें प्रतिमाह 15 से 20 हजार रुपये की नियमित आय हो रही है। इतना ही नहीं…वे दो अन्य लोगों को भी रोजगार दे रहे हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी में अवैध निर्माण के विरुद्ध नैनीताल विकास प्राधिकरण की कार्रवाई
यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी

महेंद्र बिष्ट की यह यात्रा न केवल व्यक्तिगत सफलता की कहानी है…बल्कि स्वरोजगार योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन का उदाहरण भी है। वे आज क्षेत्र के युवाओं के लिए प्रेरणा बन चुके हैं और आत्मनिर्भर उत्तराखंड की दिशा में एक सशक्त कदम साबित हो रहे हैं।

ADVERTISEMENTS
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें