रुद्रपुर/काशीपुर। उधम सिंह नगर जिले में तैनात एक पुलिसकर्मी पर एक महिला ने गंभीर आरोप लगाए हैं। पीड़िता का कहना है कि आरोपी जवान ने शादी का झांसा देकर कई बार उसका शारीरिक शोषण किया और बाद में मुकदमे वापस लेने के लिए दबाव बनाया। महिला ने आरोपी के खिलाफ पहले भी दो मुकदमे दर्ज कराए हैं और अब ताजा शिकायत के बाद नया मामला दर्ज हुआ है।
पीड़िता के अनुसार उसकी मुलाकात आरोपी से एक परिचित के माध्यम से हुई थी। आरोप है कि पुलिसकर्मी ने उससे विवाह का वादा किया…जिसके बाद दोनों के बीच संबंध बने। बाद में उसे पता चला कि आरोपी की कहीं और सगाई हो चुकी है। विरोध करने पर मारपीट और धमकी देने के आरोप भी लगाए गए हैं।

महिला का दावा है कि उसने नैनीताल के मल्लीताल थाने और काशीपुर के आईटीआई थाने में मुकदमे दर्ज कराए। उसका आरोप है कि आरोपी ने मंदिर में विवाह किया…लेकिन बाद में केस वापस लेने का दबाव बनाया। हाल ही में आठ फरवरी की घटना के बाद एसएसपी के आदेश पर काशीपुर कोतवाली में मुकदमा दर्ज किया गया।
एसपी काशीपुर स्वप्न किशोर सिंह ने बताया कि महिला की तहरीर के आधार पर जांच जारी है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी तथ्य सामने आएंगे….उसी के अनुसार विधिक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



बाजपुर में मौसम की मार से फसलें और बाग प्रभावित, सीएम धामी ने लिया जायजा धामी, आकलन के दिए निर्देश
उत्तराखंड में 10वीं-12वीं के छात्रों को टैबलेट के लिए मिलेंगे पैसे, सीएम धामी की घोषणा पर कार्रवाई के निर्देश जारी
उत्तराखंड: दिल्ली में CJP का प्रदर्शन, देहरादून की जनशताब्दी समेत कई ट्रेनें रद्द
सीएम धामी ने नवनिर्वाचित राज्यसभा सांसद दिनेश आर्य को दी बधाई, जानिए क्या उम्मीद जताई
नैनीताल : BYKE और स्कूटी दो दिन कैंची धाम में नो एंट्री, ट्रैफिक प्लान लागू
हल्द्वानी: प्रभु श्रीराम की बारात में शामिल होंगे सीएम धामी? समिति ने दिया न्योता, जानिए कब निकलेगी शोभायात्रा
उत्तराखंड: सनसनी: पत्नी को मौत के घाट उताराः गृह क्लेश के दौरान किया हमला, गर्दन व पीठ पर किए कई वार, पति फरार
हल्द्वानी में व्यापारियों के लिए सीएम धामी ने की 8 घोषणाएं, एक क्लिक में पढ़िए
हल्द्वानी:(बड़ी खबर) व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं करेगा जीएसटी विभाग, मंडी शुल्क पर भी होगा पुनर्विचार: मुख्यमंत्री धामी
उत्तराखंड के युवाओं को विदेश में नौकरी दिला रही धामी सरकार, 106 को मिल चुका रोजगार 
