हल्द्वानी: सीएमटी कॉलोनी में गुरुवार को भवन निर्माण कार्य के दौरान बड़ा हादसा हो गया। निर्माणाधीन मकान में काम कर रहा एक मजदूर अचानक करंट की चपेट में आकर गंभीर रूप से झुलस गया। उसे तत्काल सुशीला तिवारी अस्पताल (एसटीएच) में भर्ती कराया गया, जहां उसका उपचार जारी है।
हादसे के साथ ही करंट पास के एक मकान में भी फैल गया। करंट की तीव्रता इतनी अधिक थी कि संबंधित घर की वायरिंग, बिजली का मीटर और लगभग सभी विद्युत उपकरण जलकर नष्ट हो गए। टीवी, फ्रिज, पंखे और बल्ब तक फुंक गए। घर में रखे कपड़े, रजाई और गद्दे भी जल गए। गनीमत रही कि उस समय घर में मौजूद लोगों को कोई गंभीर चोट नहीं आई हालांकि भवन स्वामी के हाथ में हल्की चोट आई है।

प्रभावित मकान स्वामी बसंत बल्लभ पाठक ने बताया कि उनके घर से सटे मकान में निर्माण कार्य चल रहा था। गुरुवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे वह अपनी दुकान पर थे, तभी घर की ओर से जोरदार धमाके की आवाज आई। बाहर निकलकर देखा तो बिजली के मीटर में विस्फोट हो चुका था और उसके टुकड़े दूर तक बिखर गए थे। बिजली की सप्लाई लाइन भी टूटकर सड़क पर गिर गई थी।
जब वह घर के भीतर पहुंचे तो देखा कि अधिकांश विद्युत उपकरण जल चुके थे। इसी दौरान पता चला कि पड़ोस के निर्माण स्थल पर काम कर रहा मजदूर करंट से झुलस गया है।
घटना के कारणों को लेकर अभी स्पष्ट स्थिति सामने नहीं आई है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि ड्रिल मशीन से दीवार में छेद करते समय मशीन पड़ोसी मकान की दीवार पार कर खिड़की की जाली से टकरा गई होगी। इससे अचानक अर्थिंग होने पर करंट फैल गया और यह हादसा हो गया। मौके पर जली हुई जाली और दीवार में छेद भी देखा गया है।
इधर, ऊर्जा निगम ने प्रारंभिक तौर पर मामले से दूरी बना ली है। स्थानीय लोगों ने घटना की निष्पक्ष जांच और क्षतिपूर्ति की मांग की है…ताकि भविष्य में इस तरह की घटनाओं से बचाव हो सके।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



जसपाल राणा के जीवन पर आई किताब, सीएम धामी ने किया विमोचन…जानिए क्या है खास
देहरादून : लालकुआं को नगरपालिका या नगर निगम बनाने, रेलवे फाटक पर ROB, बस स्टेशन और नहरों के पुनर्निर्माण की उठाई गई मांग
उत्तराखंड की बेटी गार्गी जोशी ने देशभर में बढ़ाया मान, AI हैकाथॉन में जीता 1 लाख का पुरस्कार
उत्तराखंड: कैंचीधाम के जाम पर केंद्रीय मंत्री अजय टम्टा सख्त, वैकल्पिक रास्ते और पार्किंग बनाने के दिए निर्देश
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता में श्रमिक कैंपों को लेकर विवाद, वन अधिकार संगठन ने दी काम बंद करने की चेतावनी
काशीपुर- कुंडा क्षेत्र में भीषण सड़क हादसा, हादसे में 3 लोगों की दर्दनाक मौत, टुक टुक के उड़े परखच्चे
सीएम धामी की मौजूदगी में एक छत के नीचे मिलीं कई सुविधाएं, 500 से ज्यादा श्रमिक परिवारों को लाभ
उत्तराखंड: हेमकुंड साहिब के कपाट बंद होने पर दिखा खास नजारा, पाकिस्तान से भी पहुंचा 40 श्रद्धालुओं का जत्था
उत्तराखंड में यहाँ महिला एएसआई 10 हजार रुपये की रिश्वत लेते गिरफ्तार
उत्तराखंड : IFS के तबादले, आदित्य रत्न को हल्द्वानी की जिम्मेदारी 
