हल्द्वानी – हल्द्वानी के थाना बनभूलपुरा क्षेत्र के अंतर्गत मलिक के बगीचे में अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को आज नगर निगम की टीम ने जेसीबी मशीन लगाकर ध्वस्त कर दिया है। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय, सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह, एसडीएम परितोष वर्मा समेत नगर निगम की बड़ी संख्या में टीम मौजूद रही। जहां पर अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को जेसीबी लगाकर ध्वस्त किया गया, कोई किसी कार्रवाई के दौरान मलिक के बगीचे के आसपास के रहने वाले तमाम अराजक तत्वों ने पुलिस प्रशासन और पत्रकारों के ऊपर जमकर पथराव किया है जिसमें कई पुलिसकर्मी और पत्रकार घायल हुए हैं जिसके बाद पुलिस ने अराजक तत्वों से बल पूर्वक कार्यवाई की पुलिस ने आसु गैस भी छोड़े
इस दौरान एसएसपी नैनीताल प्रह्लाद मीणा, थाना बनभूलपुरा एसओ नीरज भाकुनी,एसओ मुखानी एसओ प्रमोद पाठक,कालाढूंगी एसओ नंदन सिंह रावत,समेत भारी संख्या में पुलिस फोर्स तैनात रही। नगर आयुक्त पंकज उपाध्याय ने बताया अवैध मदरसे से एवं नमाज वाले जगह पूरी तरह अवैध है। जिसके पास एक तीन एकड़ जमीन पर नगर निगम ने कब्जा पूर्व में ले लिया था, लेकिन अवैध मदरसे एवं नमाज स्थल को सील कर दिया था और अब इसे आज ध्वस्त कर दिया गया है कार्रवाई के दौरान पथराव करने वाले अराजक तत्वों को चिन्हित किया जा रहा है और उनकी गिरफ्तारी की जा रही है
हल्द्वानी में नगर निगम और प्रशासन द्वारा भारी फोर्स के साथ इंदिरा नगर क्षेत्र के अवैध मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ा। इस दौरान वहां मौजूद मुस्लिम महिलाओं और युवकों ने विरोध प्रदर्शन किया। उग्र हुई भीड़ ने पुलिस प्रशासन और नगर निगम की टीम पर पथराव किया इस पथराव में एसडीएम सहित कई पुलिसकर्मी और निगम कर्मचारी घायल हुए हैं और जेसीबी का शीशा भी टूट गया है इस भारी विरोध के बावजूद नगर निगम में नजूल की भूमि पर बने अवैध अतिक्रमण के रूप पर मदरसे और नमाज स्थल को जेसीबी से तोड़ने का काम सुचारु रखा है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: नाबालिग बहन के गर्भवती होने पर खुला राज, सगे भाई पर दुष्कर्म का आरोप
उत्तराखंड: दादी के सामने खेल रहा था 10 साल का रियांशु, अचानक गुलदार उठा ले गया; फिर झाड़ियों में मिला शव
उत्तराखंड: केदारनाथ धाम में व्यापारियों और प्रशासन के बीच बातचीत, धरना खत्म; यात्रा सुचारू
हल्द्वानी में 11 अक्टूबर को निकलेगी प्रभु राम की भव्य बारात, देशभर की संस्कृति दिखेगी
उत्तराखंड : सीमा पर सरकार: नेपाल बॉर्डर से सटे बनबसा में धामी कैबिनेट की ऐतिहासिक बैठक
नैनीताल : भूमियाधार के पास खाई में गिरी स्कॉर्पियो, चालक की मौत, चार घायल
हल्द्वानी: (बड़ी खबर) 4 अक्टूबर को काठगोदाम– नैनीताल/भीमताल मार्ग पूर्णतः बंद
नैनीताल : SIR के बाद नैनीताल जिले की अंतिम मतदाता सूची जारी, 4,222 वोटर बढ़े
उत्तराखंड: वोटर लिस्ट में किसके नाम जुड़े, किसके कटे? SIR के बाद सामने आया पूरा आंकड़ा
हल्द्वानी: मीनाक्षी प्रकरण में स्वास्थ्य विभाग सख्त, नईम पहलवान की दुकान पर पहुंची टीम तो मिली बंद 
