हल्द्वानी : नगर निगम हल्द्वानी-काठगोदाम के नगर आयुक्त द्वारा पिछौडा हाइट्स क्षेत्र का निरीक्षण कर कचरा प्रबंधन में लापरवाही पर अर्थ दंड लगाया गया
आज नगर आयुक्त हल्द्वानी-काठगोदाम द्वारा पिछौडा हाइट्स कॉलोनी दमुआढुंगा, हल्द्वानी क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान कॉलोनी परिसर एवं आसपास के क्षेत्रों में ठोस अपशिष्ट (Solid Waste) के अनुचित निस्तारण, साफ-सफाई व्यवस्था में कमी तथा निर्धारित कचरा संग्रहण मानकों का पालन न किए जाने की शिकायतें सही पाई गईं।
नगर आयुक्त ने मौके पर ही संबंधित संस्था/संवेदक के विरुद्ध जुर्माना लगाते हुए कड़ी चेतावनी दी कि भविष्य में इस प्रकार की लापरवाही पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।
साथ ही स्थानीय निवासियों को भी अपील की गई कि वे घरेलू कचरे को गीले और सूखे कचरे के रूप में पृथक करें और निगम के निर्धारित वाहनों को ही सुपुर्द करें।
नगर आयुक्त ने स्पष्ट किया कि स्वच्छता व्यवस्था में किसी प्रकार की ढिलाई बर्दाश्त नहीं की जाएगी और निरीक्षण जारी रहेगा।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड- यहाँ हुआ दर्दनाक हादसा, 25 मीटर गहरी खाई में गिरी इनोवा, 3 युवकों की मौत, एक गंभीर
उत्तराखंड : किशोरी के साथ सामूहिक दुष्कर्म, नशीला पदार्थ मिलाकर लूटी आबरु
हल्द्वानी: मलाबार गोल्ड एंड डायमंड्स ने हल्द्वानी में अपना पहला शोरूम लॉन्च किया
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) बनभूलपुरा में सुप्रीम कोर्ट के निर्देश पर हलचल शुरू
नैनीताल :(बड़ी खबर) इस कोतवाली का पूरा स्टाफ बदलेंः हाईकोर्ट
नैनीताल की नंदिनी जोशी जिन्होंने बढ़ाया कुमाऊं विश्वविद्यालय का गौरव
उत्तराखंड : जेवर-नकदी छोड़ भरा हुआ गैस सिलेंडर उठा ले गए चोर
उत्तराखंड: यहां 17 गैस एजेंसियों, 45 प्रतिष्ठानों 5 पंप का औचक निरीक्षण, 19 सिलेंडर जब्त, कालाबाजारी में 02 गिरफ्तार, 2 FIR
हल्द्वानी: लेन-देन में हुआ विवाद, कपड़े की दुकान पर ग्राहक पर कैंची से हमला
उत्तराखंड में बारिश, आंधी, ओलावृष्टि के लिए हो जाए तैयार, मौसम विभाग की चेतावनी 

