हल्द्वानी: शनिवार को अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय, नगर आयुक्त ऋचा सिंह एवं उपजिलाधिकारी राहुल साह के नेतृत्व में नगर निगम, विद्युत विभाग एवं लोनिवि विभाग की संयुक्त टीम द्वारा ऊंचापुल चौराहा एवं कठघरिया चौराहा क्षेत्र का निरीक्षण किया गया। यह निरीक्षण सड़क चौड़ीकरण अभियान के अंतर्गत किया गया, जिसमें जेसीबी मशीन की सहायता से अतिक्रमण हटाया गया।
पूर्व में सड़क चौड़ीकरण के संबंध में किए गए चिन्हांकन के बावजूद कुछ दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण नहीं हटाया गया था। इस पर संज्ञान लेते हुए अपर जिलाधिकारी ने संबंधित दुकानदारों के अतिक्रमण को स्वयं मौके पर मौजूद टीम के माध्यम से हटवाया।
अपर जिलाधिकारी विवेक रॉय ने बताया कि अधिकतर लोगों द्वारा स्वेच्छा से अतिक्रमण हटा लिया गया है, जबकि शेष बचे लोगों को शीघ्र अतिक्रमण हटाने के निर्देश दिए गए हैं। साथ ही, उन्होंने अधिशासी अभियंता (विद्युत) को विद्युत लाइनों को शीघ्र स्थानांतरित करने के निर्देश भी दिए।
निरीक्षण के दौरान यह भी पाया गया कि एक बैंक्वेट हॉल द्वारा सड़क किनारे टीन शेड का अवैध निर्माण किया गया तथा विद्युत घर से अवैध रूप से फड़/ठेले को बिजली आपूर्ति की जा रही है। इस पर अपर जिलाधिकारी ने विद्युत विभाग के अधिकारियों को संबंधित बैंक्वेट हॉल के विरुद्ध आवश्यक कार्रवाई करने के निर्देश दिए।
निरीक्षण के दौरान अधिशासी अभियंता (लोनिवि एवं विद्युत), नगर निगम के अधिकारीगण सहित संबंधित विभागों के अधिकारी मौके पर उपस्थित थे।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखण्ड:(दुखद) बोलेरो खाई में गिरी, दो महिलाओं की मौत, पांच घायल
नैनीताल : हल्दूचौड़ सीएचसी में सुविधाओं का अभाव : हाईकोर्ट सख्त -सरकार से एक माह में प्रगति रिपोर्ट तलब
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM ने गैस वितरण को लेकर जारी किए नए आदेश
देहरादून :(बड़ी खबर) खुशखबरी, अल्मोड़ा में खुलेगा लैंग्वेज ट्रेनिंग सेंटर
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM के निर्देश, गैस की होम डिलीवरी होगी, गोदामों में लाइन लगाने की जरूरत नहीं है
देहरादून :(बड़ी खबर) सीएम पुष्कर सिंह धामी के निर्देश पर इस चौकी के सभी पुलिसकर्मी निलंबित
उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया 
