हल्द्वानी -(बड़ी खबर) हल्द्वानी हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक सहित 9 उपद्रवियों संपत्ति होगी कुर्क

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

Haldwani News:हल्द्वानी में बनभूलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवी के खिलाफ कुड़की का आदेश हुआ है। डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र रावत ने बताया की फरार मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक की तलाश में अलग-अलग टीमें लगी है और पुलिस की कई टीम में विभिन्न राज्यों में अब्दुल मलिक सहित फरार अन्य दंगाइयों को गिरफ्तार करने के लिए दिन-रात काम कर रही हैं। वहीं इन फरार उपद्रवी के खिलाफ पुलिस ने कार्यवाही करते हुए मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक समेत 9 नामजद उपद्रवियों के लिए कुर्की के आदेश जारी कराए हैं।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी :(बड़ी खबर) मंगल पड़ाव–रोडवेज मार्ग चौड़ीकरण में आई तेजी, नगर मजिस्ट्रेट ने किया निरीक्षण

हल्द्वानी से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है। बनभूलपुरा कांड के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है जिसके बाद पुलिस अब्दुल मलिक की संपत्ति भी कुर्क करने की तैयारी कर रही है। इसके अलावा अब्दुल मलिक समेत कई अन्य नामजद आरोपियों को पुलिस ने भगोड़ा घोषित कर दिया है।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: गुपचुप हो रही थी नाबालिग की शादी, प्रशासन ने मौके पर पहुंचकर बिगाड़ा खेल

बनभुलपुरा हिंसा के मास्टरमाइंड अब्दुल मलिक पर नगर निगम की जमीन पर कब्जा कर उसमें अवैध नमाज स्थल और मदरसा बनाने का आरोप है। आज डीआईजी कुमाऊं योगेंद्र सिंह रावत ने अपने एक बयान में कहा है कि अब्दुल मलिक को भगोड़ा घोषित कर दिया है। साथ ही उसकी संपत्ति कुर्क करने की तैयारी कर रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें