हल्द्वानी- एसएसपी प्रीति प्रियदर्शिनी के निर्देश के बाद जिले में मोबाइल की दुकानों में ताबड़तोड़ चेकिंग की जा रही है, यह चेकिंग इसलिए की जा रही है कि, पुलिस द्वारा मोबाइल रिपेयरिंग सेंटर और मोबाइल शॉप के स्वामियों को पहले ही निर्देशित किया गया था कि, कोई भी व्यक्ति अगर दुकान में मोबाइल बेचने एवं मरम्मत कराने आता है तो उस व्यक्ति का आधार कार्ड परिचय पत्र और मोबाइल का बिल लेकर ही उसे रिपेयर करना या खरीदना या बेचा जाए। बकायदा पुलिस ने मोबाइल शॉप स्वामियों को एक रजिस्टर तैयार करने के भी निर्देश दिए हैं।
अब पुलिस के निर्देशों का पालन न करने वाले मोबाइल रिपेयर सेंटर और मोबाइल शॉप स्वामियों के खिलाफ ताबड़तोड़ कार्रवाई की जा रही है, 12 अक्टूबर से शुरू हुई यह कार्रवाई बदस्तूर जारी है, हल्द्वानी में पुलिस ने ताबड़तोड़ छापेमारी कर यह कार्रवाई की है। थानों के द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में कुल 67 मोबाइल रिपेयरिंग एवं मोबाइल की दुकानों को चेक किया गया जिसमें कुल 09 दुकानों में अनियमितता पाए जाने पर 02 दुकानों का 83 पुलिस एक्ट का चालान किया गया तथा 07 दुकानों का 81 पुलिस एक्ट के अंतर्गत चालान कर 1750/- रुपए वसूल किया गया सभी मोबाइल शॉप, रिपेयर सैंटरो के स्वामियों को निर्देशित एवं हिदायत दी गई कि वह सुरक्षा के दृष्टिगत पुलिस द्वारा दिए गए उपरोक्त निर्देशों का अवश्य पालन करें यदि पुनः पुलिस चेकिंग के दौरान यदि किसी भी मोबाइल शॉप, रिपेयर सैंटरो में अनियमितता पायी जाती है तथा उपरोक्त नियमों का पालन नहीं किया जाता है तो उनके विरुद्ध दंडात्मक कार्रवाई की जाएगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : बड़ा बदलाव- हाईकोर्ट में सरकार की नई लीगल टीम, पूरन सिंह को बड़ी जिम्मेदारी
Employment Portal पर फैल रही झूठी खबर पर बोर्ड का स्पष्ट बयान
मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों को नव संवत्सर और चैत्र नवरात्रि की दी शुभकामनाएं
मुख्यमंत्री धामी से भेंट कर क्षेत्रीय नेताओं ने नई मोटर मार्ग की मंजूरी पर किया धन्यवाद
उत्तराखंड: मुख्य सचिव ने दिए आदेश: दुर्गम क्षेत्रों में फाइबर और वाईफाई से इंटरनेट कनेक्टिविटी सुनिश्चित करें
उत्तराखंड: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह के नैनीताल दौरे को लेकर हल्द्वानी में तैयारी बैठक सम्पन्न
नैनीताल :(बड़ी खबर) जनपद जारी मौसम पूर्वानुमान- Orange Alert के दृष्टिगत सावधानी बरतने के निर्देश
उत्तराखंड : बिना ग्रीन कार्ड के चारधाम मार्ग पर वाहन नहीं चल पाएंगे, जानिए किस दिन से जारी होंगे कार्ड
उत्तराखंड: साईं मंदिर के सामने नहर में शव मिलने से सनसनी, पुलिस जांच में जुटी
उत्तराखंड मे यहाँ विशाल चट्टान गिरने से सड़क बाधित, चालक मलबे में दबा 

