नैनीताल – नैनीताल मुख्यकोषाधिकारी दिनेश राणा ने जानकारी देते हुए बताया कि जनपद के समस्त पेंशनरों को सूचित करना है कि वर्तमान में साईबर ठग कोषागार के अधिकारी एवं कर्मचारी बनकर पेंशनरों को जीवित प्रमाण पत्र के सम्बन्ध में कॉल कर उनसे डाटा मांग रहें हैं। डाटा प्राप्त होने पर पेंशनरों के खाते से धनराशि निकाल कर पेंशनरों को चपत लगा रहें हैं। राणा ने बताया कि विगत दिनों इस प्रकार की घटना कोषागार हल्द्वानी में घटित हो चुकी हैं, जिसमें साईबर ठग द्वारा स्वंय को कोषाधिकारी बताकर पेंशनर को फोन किया तथा उनके व्हाट्सप पर एक फार्म भेजा व पेंशनर से फार्म भरवाकर पेंशनर की पूर्ण जानकारी प्राप्त करने के तुरन्त बाद पेंशनर के खातें से 10.5 लाख अवैध तरीके से हड़प लिये गये।
मुख्य कोषाधिकारी ने समस्त पेंशनरों से अपील की है कि पेंशनर अपने पेंशन सम्बन्धित कोई भी डिटेल फोन पर या व्हाट्सप पर किसी से भी साझा ना करें। उन्होंने कहा कि कोषागार द्वारा पेंशनरों से कोई भी सूचना फोन पर या व्हाट्सप पर नहीं मांगी जाती है। अगर इस प्रकार की कोई भी कॉल या मैसेज प्राप्त होता है तो इसके बारे में मुख्य कोषाधिकारी नैनीताल के 9997917888, कोषाधिकारी हल्द्वानी 9917612951, उप-कोषाधिकारी कालाढंुगी 9997208445, रामनगर 9012373850, धारी 8057646269, कोश्याकुटौली 8077391937 व बेतालघाट 9528202775 सम्पर्क कर सकते हैं।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



हल्द्वानी : (बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों की मनमानी शुरू, शिक्षा विभाग के आए आदेश
उत्तराखंड: पहाड़ों में फिर हादसा, गहरी खाई में गिरी कार…एक की मौत !
उत्तराखंड: पुल निर्माण में मिट्टी मिलाने पर इंजीनियर सस्पेंड
देहरादून :(बड़ी खबर) मतदाता ध्यान दें! 1 अप्रैल से चलेगा प्री-SIR में मैपिंग का सघन अभियान
उत्तराखंड: पाताल भुवनेश्वर गुफा 5 दिन रहेगी बंद
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) जिले में गैस, पेट्रोल एवं डीजल की आपूर्ति की कोई कमी नही: DM
देहरादून : 28 मार्च को रात 8:30 से 9:30 बजे तक मनाया जाएगा ‘अर्थ ऑवर’
उत्तराखंड भाजपा का बढ़ा कद, दूसरे राज्यों में जिम्मेदारी, स्टार प्रचारक के रूप में जाएंगे सीएम धामी
नैनीताल : जिले में शनिवार को सभी राजस्व न्यायालयों में आयोजित होगी- राजस्व लोक अदालत
उत्तराखंड: जब विभाग नहीं जागा, युवाओं ने खुद भरे हाईवे के गड्ढे 

