- दिनेश मानसेरा टीम थालसेवा और पत्रकारिता के लिए सम्मानित
- मुंबई राज भवन में राज्यपाल कोश्यारी द्वारा गढ़वाल पोस्ट का रजत जयंती समान दिया गया
हल्द्वानी- शहर के वरिष्ठ पत्रकार और थाल सेवा के संस्थापक दिनेश मानसेरा को मुंबई राज भवन में राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी द्वारा सम्मानित किया गया। सम्मान दिए जाने के समय मंच पर अभिनेत्री मनीषा कोइराला,फिल्म निर्देशक विशाल भारद्वाज, उत्तराखंड के केबिनेट मंत्री डा धन सिंह रावत और गढ़वाल पोस्ट के संपादक सतीश शर्मा भी मौजूद रहे।
श्री मानसेरा को तीस साल की निर्भीक और ईमानदार पत्रकारिता के साथ साथ थाल सेवा जैसी समाजसेवा संस्था की सेवा संचालन के लिए गढ़वाल पोस्ट रजत जयंती सम्मान दिया गया। उनके साथ साथ करीब तीस अन्य लोगो को भी सम्मान दिया गया जिनमे फिल्म निर्देशक रमेश सिप्पी, विशाल भारद्वाज, अनिल शर्मा, अभिनेत्री दिव्या दत्ता, मनीषा कोइराला, कबीर बेदी, जैसी हस्तियां शामिल थी।
टीम थाल सेवा के महामंत्री उमंग वासुदेवा ने बताया कि इस सम्मान से टीम थाल सेवा का हौंसला और बढ़ गया है। राज्यपाल महामहिम श्री भगत सिंह कोश्यारी ने टीम थलसेवा के सेवा कार्यों की सराहना की और श्री मानसेरा से सेवा कार्यों की विस्तृत जानकारी भी ली है ।
टीम थाल सेवा हल्द्वानी मेडिकल कॉलेज के पास पांच रु में रोजाना बारह सौ से ज्यादा जरूरतमंदों को भोजन करवा रही है, हम वस्त्र सेवा,उपचार सेवा, पेड़ सेवा में भी अपना योगदान देते है, गोल्डन अचीवर्स सम्मान मिलने से हमारी टीम का हौंसला बढ़ गया है ।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



चुनाव आयोग का SIR पर नया निर्देश, ERO दफ्तर बुलाने के बजाय घर से जुटाए जाएंगे दस्तावेज
SDRF उत्तराखंड ने हासिल की अहम उपलब्धि, ISO 9001 Certification की प्रक्रिया हुई पूरी
उत्तराखंड: सीएम धामी ने बारिश और आपदा प्रबंधन की स्थिति का लिया अपडेट, अधिकारी अलर्ट मोड पर
उत्तराखंड: धामी सरकार की चारधाम को प्लास्टिक मुक्त बनाने की मुहिम, अब तक 798 टन कचरा एकत्रित
नैनीताल :(बड़ी खबर) 30 हजार रुपये लेते ही पटवारी निर्मल बोरा को रंगे हाथ गिरफ्तार
उत्तराखंड: रिद्धिम अग्रवाल से वापस ली गई कानून व्यवस्था की जिम्मेदारी, नीलेश आनंद भरणे को मिली कमान
उत्तराखंड: बिंदुखत्ता के ग्रामीणों का बड़ा ऐलान, राजस्व ग्राम नहीं बना तो चुनाव को लेकर लिया जाएगा ये फैसला
चंपावत के 24 साल के अमन बने डिप्टी जेलर, पास की लोअर PCS परीक्षा
नैनीताल :(बड़ी खबर) कागजों में मकसद कुछ और, जमीन पर कुछ नहीं, DM ने 91 नाली जमीन की सरकार में निहित
उत्तराखंड: भूमि नापने के एवज में 30 हजार रुपये की रिश्वत लेते पटवारी गिरफ्तार 
