सितारगंज। सितारगंज क्षेत्र में कानून व्यवस्था पर सवाल खड़े हो गए हैं। शक्तिफार्म इलाके में 11वीं के एक छात्र का स्कूल गेट से अपहरण कर जंगल में ले जाकर मारपीट करने का मामला सामने आया है।
जानकारी के मुताबिक देवनगर निवासी छात्र स्कूल से छुट्टी के बाद घर लौट रहा था, तभी कुछ युवक उसे जबरन अपने साथ ले गए। आरोप है कि उसे बाराकोली रेंज के जंगल स्थित मंदिर के पास ले जाकर बेरहमी से पीटा गया। छात्र को सिर, पैर और शरीर के अन्य हिस्सों में गंभीर चोटें आईं।
घटना के बाद छात्र किसी तरह आरोपियों के चंगुल से भाग निकला और परिजनों को जानकारी दी। घायल अवस्था में उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया…जहां उसका इलाज जारी है।
परिजनों की शिकायत पर पुलिस ने एक नामजद सहित अन्य आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपियों की तलाश की जा रही है और घटना के सभी पहलुओं की जांच की जा रही है।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



नैनीताल : मां नंदा की भावुक विदाई
मुख्यमंत्री युवा विद्यार्थी मंथन में कही बात, अब घर पहुंचा टैब; लवप्रीत के चेहरे पर छाई खुशी
उत्तराखंड: ज्योलिकोट दूषित पानी मामले में मुख्य सचिव सख्त, 15 दिन में पूरे प्रदेश की वाटर सप्लाई की होगी जांच
देहरादून : राम माधव बने उत्तराखंड भाजपा के नए प्रभारी, अरविंद मेनन और बांसुरी स्वराज को सह प्रभारी की जिम्मेदारी
सीएम धामी की सख्ती के बाद सड़कों की मरम्मत तेज, 15 अक्टूबर तक गड्ढामुक्त होगा उत्तराखंड
उत्तराखंड: कौन बनेगा करोड़पति के नाम पर ठगी, इनाम के लालच में शिक्षक ने गंवाए 1.50 करोड़
उत्तराखंड: बुजुर्ग महिला की हत्या के बाद बाहर से लगाया ताला, पांच पुलिस टीमें जांच में जुटीं
ऋषिकेश घूमने वालों के लिए खुशखबरी, आज से गंगा में शुरू होगी राफ्टिंग
सांस की बदबू क्यों करती है परेशान? जानिए इसके कारण और आयुर्वेदिक उपायों से राहत पाने के तरीके
उत्तराखंड: यहां 3 किमी जाने के लिए विक्रम चालक ने एआरटीओ से मांग डाले 300 रुपए, हाथों हाथ हो गया बड़ा एक्शन 
