हल्द्वानी: बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी। बार एसोसिएशन हल्द्वानी के चुनाव परिणाम देर रात घोषित कर दिए गए, जिसमें विभिन्न पदों पर प्रत्याशियों ने जीत हासिल की। चुनाव को लेकर अधिवक्ताओं में पूरे दिन उत्साह बना रहा और मतगणना के बाद विजेताओं की घोषणा की गई।
अध्यक्ष पद पर गोविन्द सिंह बिष्ट ने जीत दर्ज कर बार एसोसिएशन की कमान संभाली। वहीं अन्य पदों पर भी कई प्रत्याशियों ने बाजी मारी।
चुनाव परिणाम इस प्रकार रहे—
अध्यक्ष: गोविन्द सिंह बिष्ट
उपाध्यक्ष: ललित मेर
सचिव: मोहन सिंह बिष्ट
महिला उपाध्यक्ष: बसन्ती बिष्ट
संयुक्त सचिव: सुधांशु तिवारी
संयुक्त सचिव (प्रेस): भानु कबडवाल (भानु)
लेखाधिकारी: गौरव बिष्ट
पुस्तकालयाध्यक्ष: लोकेश राज चौधरी
कोषाध्यक्ष: गौरव कपूर
सदस्य (सामान्य) पद पर विजेता—
राहुल भट्ट, राकेश कुकरेती, कैलाश चन्द्र पाठक
महिला आरक्षित सदस्य पद—
सुनीता भट्ट
चुनाव परिणाम घोषित होते ही विजेताओं के समर्थकों में खुशी की लहर दौड़ गई। नव निर्वाचित पदाधिकारियों को अधिवक्ताओं ने बधाई दी और बार के हित में कार्य करने की अपेक्षा जताई।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड: सोशल मीडिया पर छाई 9 साल की बच्ची, डीएम ने भी किया सम्मानित
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड मे गैस और ईंधन की पर्याप्त आपूर्ति, घबराने की जरूरत नहीं : मुख्य सचिव

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें