परीक्षा के लिए प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू पास होगा।
हल्द्वानी के 09 परीक्षा केंद्र में होगी परीक्षा।
ADVERTISEMENTS
Haldwani News- 11 फरवरी को सुबह 11 बजे से 01 बजे तक जिला नैनीताल के हल्द्वानी में 09 परीक्षा केंद्र में पशुधन प्रसार अधिकारी, सहायक प्रशिक्षण अधिकारी (रसायन शाखा) अधिदर्शक/प्रदर्शक, निरीक्षक (रेशम) के पदों हेतु लिखित प्रतियोगी परीक्षा आयोजित की जायेगी। कुल 09 परीक्षा केंद्र में 4565 अभ्यर्थी शामिल होंगे।
इस आशय की जानकारी देते हुए नोडल अधिकारी परीक्षा फिंचा राम चौहान ने बताया कि हल्द्वानी में कर्फ्यू और धारा 144 लागू होने के कारण परीक्षा केंद्रों में शामिल होने वाले अभ्यर्थियों को प्रवेश पत्र के माध्यम से आवागमन को सुविधा रहेगी। यही प्रवेशपत्र उनका कर्फ्यू पास भी होगा जिसे दिखाने पर उन्हें परीक्षा केंद्र तक जाने में सुविधा मिलेगी।
उन्होने सभी अभ्यर्थियों को सूचित किया है कि परीक्षा निर्धारित तिथि, समय और पूर्व निर्धारित परीक्षा केन्द्रों में ही आयोजित की जायेगी। परीक्षा कार्यक्रम में कोई परिवर्तन नहीं किया गया है। प्रवेश पत्र ही कर्फ्यू के दौरान आवगमन पास के रूप में मान्य होगा। उन्होंने कहा अभ्यार्थियों अपने साथ एक से ज्यादा सदस्य न लाये, किसी भी असुविधा/परेशानी हेतु अपर जिला मजिस्टेªट मो0 9520581108 एवं 9411181108 इस नम्बर पर सम्पर्क स्थापित कर सकते है। ADVERTISEMENTS
यह भी पढ़ें 👉 मरीजों को समय पर मिलेगी मदद? उत्तराखंड में 108 एम्बुलेंस सेवा को लेकर सरकार का बड़ा कदम

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : भीमताल के मेहरा गांव में दर्दनाक हादसा, मलबे में दबकर दो श्रमिकों की मौत, एक घायल
उत्तराखंड : चमन के ऑडियो के मामले को भाजपा ने बनाया मुद्दा
उत्तराखंड : यहाँ साधु का शव मिला, हत्या की आशंका
उत्तराखंड : रेखा आर्य के पति पर भ्रष्टाचार के आरोपों पर CM धामी का जवाब, बोले- 22 साल से साथ हैं, तब याद क्यों नहीं आई?
देहरादून : खिलाड़ियों को रोडवेज बसों में मुफ्त यात्रा, सहित कई फैसले
दलेर मेहंदी विवाद: सीएम धामी ने की मीका सिंह से बातचीत, जानिए क्या कहा
रामनगर में नवविवाहिता की हत्या का आरोप, पति समेत चार गिरफ्तार
देहरादून :(बड़ी खबर) धामी कैबिनेट की बैठक खत्म, इन मसलों पर हुए फैसले 
