हल्द्वानी- इन दिनों जमीनी फर्जीवाड़े के मामले लगातार बढ़ रहे हैं और अपने जीवन भर की पूंजी अपने लिए जमीन और घर खरीदने का सपना देखने वाले सीधे साधे लोगों को बेवकूफ बनाकर लाखों रुपए डकार ने का सिलसिला जारी है आए दिन ऐसी खबरें मिलती रहती है हल्द्वानी पुलिस ने भी एक ऐसे ही मामले का खुलासा कर एक शातिर फ्रॉड को गिरफ्तार किया है। अंगद प्रसाद गुप्ता कुशीनगर यूपी के रहने वाले शातिर फ्रॉड ने बड़ी मुखानी पीली कोठी निवासी ख्यालीराम दुर्गापाल से जय देवपुर हल्द्वानी में 1818 वर्ग फुट भूमि 17 लाख में बिक्री का सौदा तय किया था। एडवांस के रूप में अंगद प्रसाद ने ख्यालीराम से ₹600000 लेकर रजिस्ट्री करने की बात कही थी।
यह भी पढ़ें👉 JOB ALERT- ग्रेजुएट युवाओं के लिए बंपर भर्ती, इंटेलिजेंस ब्यूरो में आई 2000 पदों पर भर्ती, ऐसे करें आवेदन
लेकिन रजिस्ट्री की नियत तिथि से ठीक पहले अंगद प्रसाद गुप्ता किसी अन्य पार्टी से सौदा कर जमीन उनके नाम रजिस्ट्री कर चुका था। जैसे ही ख्यालीराम को यह बात पता चली तो उनके पैरों तले जमीन खिसक गई उन्होंने अब अपने ₹600000 एडवांस में दिए हुए वापस मांगने चाहे तो आरोपी फरार हो गया । जिसके बाद ख्यालीराम ने मुखानी थाना पुलिस की शरण ली।
यह भी पढ़ें👉 बागेश्वर- भर्ती में जाने वाले युवाओं के लिए काम की खबर, यहां बनेंगे कोविड-19 नो रिस्क सर्टिफिकेट

आज अपर पुलिस अधीक्षक अमित श्रीवास्तव ने मामले का खुलासा करते हुए बताया कि आरोपी अंगद प्रसाद कुशीनगर उत्तर प्रदेश का रहने वाला है यहां जमीन किसी दूसरी पार्टी को बेचकर वह ख्यालीराम के ₹600000 के एडवांस लेकर फरार हो गया था, यहां उसकी कोई और प्रॉपर्टी नहीं थी लिहाजा पुलिस ने काफी मशक्कत के बाद उसे कुशीनगर से गिरफ्तार किया है और जेल भेजने की तैयारी की जा रही है।

अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड: हल्द्वानी में 21 मार्च को रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन, रक्षा मंत्री के दौरे को लेकर प्रशासन अलर्ट
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने हिंदू नववर्ष पर पंचांग कैलेंडर का विमोचन किया
नैनीताल :(बड़ी खबर) इन दो कार्यक्रमों में हिस्सा लेंगे रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह
यूपी से कफ सिरप की खेप लेकर उत्तराखंड आया मोहम्मद सुहेल, पुलिस ने पकड़ा
उत्तराखंड: गंगोत्री धाम के कपाट खोलने की तिथि घोषित
उत्तराखंड: सचिवालय में वित्त समिति की बैठक में कई विकास परियोजनाओं को मिली मंजूरी
उत्तराखंड: पुष्कर सिंह धामी ने प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना करते हुए किया हवन
उत्तराखंड: मुख्यमंत्री धामी ने एम्स ऋषिकेश में सतपाल महाराज का हाल जाना
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) गैस कालाबाजारी पर प्रशासन का शिकंजा, हल्द्वानी में एजेंसियों पर औचक छापा
उत्तराखंड : ब्लाइंड मर्डर का खुलासा, महिला के पहले पति को पुलिस ने किया गिरफ्तार 
