हल्द्वानी – 19 साल का आईटीआई का छात्र निकाला स्मैक तस्कर

KhabarPahad-App
खबर शेयर करें -

हल्द्वानी – राज्य में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे मिशन ड्रग फी देवभूमि-2025 को सार्थक करने की दिशा में ‘श्री प्रहलाद नारायण मीणा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक नैनीताल’ के आदेशानुसार जनपद में नशे के विरूद्ध चलाये जा रहे अभियान के तहत बीती रात में श्री हरबन्स सिंह एसपी सिटी हल्द्वानी के मार्गदर्शन, श्रीमती संगीता, सीओ लालकुआ तथा श्री नितिन लोहनी, सीओ ऑपरेशंस’ के पर्यवेक्षण में श्री भगवान महर, थानाध्यक्ष चोरगलिया तथा श्री अनीश अहमद प्रभारी एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम द्वारा चोरगलिया क्षेत्र में बीती रात में मुखबिर खास की सूचना पर चैकिंग के दौरान पुलिस द्वारा 01 अभियुक्त को चोरगलिया क्षेत्र में स्मक की तस्करी करते हुए गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से पुलिस द्वारा ‘105 ग्राम स्मैक बरामद की गयी। पुलिस द्वारा गिरफ्तार अभियुक्त के विरूद्ध थाना चोरगलिया’ में एन०डी०पी०एस० एक्ट के अंतर्गत अभियोग दर्ज किया गया।

यह भी पढ़ें 👉  हल्द्वानी : DM के निर्देश पर घायल गोवंश को तत्काल किया गया रेस्क्यू
यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड :(job alert) रेलवे में 6,777 अप्रेंटिस पदों पर सुनहरा मौका, 19 अगस्त तक करें आवेदन

घटनास्थल- एम०वी०आर० वन विभाग बैरियर के पास, चोरगलिया, सितारगंज मुख्य मार्ग पर।

अभियुक्त का विवरण:- अभय पुत्र सत्य प्रकाश निवासी ग्राम अमाऊ, थाना खटीमा, जनपद उधम सिंह नगर, उम्म्र 19 वर्ष। अभियुक्त आईटीआई का छात्र है।

उद्देश्यः अभियुक्त स्मैक को खटीमा निवासी अपने दोस्त तुषार शर्मा से खरीदकर अधिक पैसे कमाने के लालच में हल्द्वानी शहर में बेचने के लिये ला रहा था।

यह भी पढ़ें 👉  उत्तराखंड : (बड़ी खबर) भारी बारिश के चलते कल इस जिले में छुट्टी घोषित

बरामदगी का विवरण:-

• 105 ग्राम अवैध स्मैक ।

अभियोग का विवरण:-

मु०अ०सं०-08/24, धारा-8/21 एन०डी०पी०एस० एक्ट, थाना चोरगलिया।

पुलिस टीम-

• श्री अनीश अहमद, प्रभारी एसओजी।

• उ०नि० (UT) श्री दीपक बिष्ट, थाना चोरगलिया।

• हेड०कानि० हेमंत सिंह, एसओजी।

हेड०कानि० ललित श्रीवास्तव, एसओजी।

• कानि० श्री चंदन सिह, एसओजी।

• कानि० श्री नवीन भट्ट, थाना चोरगलिया।

ADVERTISEMENTSAd Ad
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -

👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें

👉 फेसबुक पेज़ को लाइक करें

👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें

हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें