Haldwani News: मुखानी क्षेत्र में संदिग्ध परिस्थितियों में एक शिक्षिका ने मौत को गले लगा लिया। बताया जा रहा है कि शिक्षिका ने पहले जहर गटका फिर अपनी सहेली और परिवार को फोन किया। आनन-फानन में उसे एक निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसकी मौत हो गई। सूचना के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।
पुलिस अनुसार बिठौरिया हरिपुर नायक निवासी गीतांजलि देउपा उम्र 26 वर्ष पुत्री मनोहर सिंह देवपा की शादी दो साल पहलेमल्ला लोहरियासाल मुखानी निवासी अभिनव मेहरा के साथ हुई थी। मृतका एक निजी स्कूल की शिक्षिका थी। बताया जा रहा है कि सोमवार की दोपहर अचानक गीतांजलि घर से निकल कर चारधाम मंदिर स्थित जंगल पहुंच गई। जहां उसने संदिग्ध परिस्थितियों में जहर खा लिया।
जहर खाने के बाद उसने अपनी एक सहेली और परिवार को फोन किया। इस दौरान उसने कहा कि अगर आखिरी बार देखना चाहते हो तो चारधाम मंदिर आ जाओ। आनन-फाान में उसकी सहेली मौके पर पहुंची। वहां देखा तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। गंभीर हालत में गीतांजलि देख वह उसे कालाढूंगी रोड स्थित एक निजी अस्पताल लेकर पहुंची।
देर रात उसकी मौत हो गई। गीतांजलि की डेढ़ साल की बेटी है। बेटी मौत के खबर मायके वालों को लगी तो उन्होंने ससुरालियों और पति पर हत्या का आरोप लगाते हुए हंगामा कर दिया। आरोप है कि ससुराली बेटी को प्रताड़ित करते थे। लेकिन पुलिस को तहरीर नहीं दी है। पुलिस को शव को पोस्टमार्टम कर शव परिजनों सौंप दिया है। मुखानी थानाध्यक्ष रमेश बोहरा का कहना है कि अभी तक फिलहाल किसी भी पक्ष से कोई तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर मामले की जांच की जायेंगी।
अपने मोबाइल पर ताज़ा अपडेट पाने के लिए -
👉 व्हाट्सएप ग्रुप को ज्वाइन करें
👉 यूट्यूब चैनल को सब्सक्राइब करें
हमारे इस नंबर 7017926515 को अपने व्हाट्सएप ग्रुप में जोड़ें



उत्तराखंड : शादी का आश्वासन देकर नौ साल तक बनाए शारीरिक संबंध
उत्तराखंड: विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण कानून की मांग
उत्तराखंड :(दुखद) कक्षा 2 के छात्र की मौत, 4 बच्चे घायल
हल्द्वानी : एलएलसी 2026: इंडिया टाइगर्स ने रॉयल राइडर्स पंजाब को 20 रनों से हराया
उत्तराखंड: मसूरी में बजेगी शहनाई! Kuldeep yadav की शाही शादी में जुटेंगे क्रिकेट के बड़े सितारे
उत्तराखंड: क्रिकेटर Kuldeep Yadav की मसूरी में शाही शादी
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) DM रयाल के निर्देश, उद्यमियों की समस्याओं को दूर नहीं किया तो होगी कार्रवाई
हल्द्वानी :(बड़ी खबर) प्राइवेट स्कूलों को मिली चेतावनी
हल्द्वानी : गैस की कालाबाजारी रोकने के लिए होम वर्क शुरू
लालकुआं: एसडीएम ने इंडेन गैस एजेंसी गोदाम का किया औचक निरीक्षण 

